{“_id”:”67bb7dd4ec4209fc9203f107″,”slug”:”tamil-sangam-team-performed-aarti-at-hanuman-ghat-varanasi-news-c-20-vns1056-898079-2025-02-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: तमिल संगमम के दल ने हनुमान घाट पर उतारी आरती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

वाराणसी। काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु के प्रतिनिधियों ने रविवार को नमामि गंगे के साथ हनुमान घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। भगवान आदि विश्वेश्वर महादेव और मां गंगा से भारत की सुख-समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक विविधता के अनूठे उत्सव के दौरान काशी तमिल सांझा संस्कृति की प्रगाढ़ता के लिए तमिलनाडु से आए श्रद्धालुओं ने हनुमान घाट पर मां गंगा की पूजा की। द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं गंगाष्टकम का सामूहिक रूप से पाठ किया। हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर सभी ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद



