पिछली 5 वनडे पारियों में Heinrich Klaasen ने बल्ले से उगला है आग, लगातार पांच फिफ्टी समेत ठोके हैं ढेरों रन

0
43
Advertisement


Heinrich Klaasen: बीते 1 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत ग्रुप-बी का आखिरी मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका कराची के मैदान पर आमने-सामने थी। साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेटों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी ओर से हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने विस्फोटक बल्लेबाजी की।

चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला ही मैच खेलने वाले दाएं हाथ के बैटर ने ओडीआई क्रिकेट में लगातार पांचवा अर्धशतक ठोका। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

Heinrich Klaasen के नाम पिछले 5 वनडे में पांच अर्धशतक दर्ज

इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए यह टीम 38.2 ओवर में ही महज 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम ने 20.5 ओवर रहते ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

रासी वान डर डूसेन ने 72 तो वहीं विकेटकीपर बैटर हेनरिक क्लासेन ने 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। क्लासेन ने 56 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 114.28 का रहा। 33 वर्षीय खिलाड़ी की ये लगातार पांचवी वनडे फिफ्टी है।

इससे पहले हाल ही में हुई त्रिकोणीय सीरीज के दौरान पाकिस्तान के विरुद्ध इस खिलाड़ी ने 56 बॉल पर 87 रन ठोके थे। वहीं पिछले साल साउथ अफ्रीका में हुई वनडे श्रृंखला के दौरान हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने लगातार तीन मैचों में 86, 97 और 81 रनों की जोरदार पारी खेली थी।

ओडीआई फॉर्मैट की पिछली 5 पारियों को मिलाकर साउथ अफ्रीकी बैटर ने 415 रन जड़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वह इंजरी के चलते आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच नहीं खेल सके थे।

यहां देखें पोस्ट:

Read More Here:

IND vs NZ मैच में इन 10 खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त जंग, मैदान में उगलेंगे आग





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

20 − seven =