जागरण टीम, लखनऊ। (BJP UP jila Adhyaksh List) लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है। क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण जिलों के अध्यक्षों की घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान की गई है। चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक भी मौके पर मौजूद रहें।

हालांकि नामांकन करने वाले कई उम्मीदवार इस प्रक्रिया से बाहर दिखे। किसी तरीके का कोई भी विवाद नहीं हुआ। महानगर अध्यक्ष पर आनंद द्विवेदी के नाम की घोषणा की गई। आनंद द्विवेदी पहले भी महानगर अध्यक्ष थे।इटावा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की आज ताजपोशी हो गई। रविवार को जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र तिवारी द्वारा पार्टी कार्यालय पर इसकी घोषणा की गई। उन्होंने जिला कार्यालय पर महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता अन्नू के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा की।
