UP BJP District President List: भाजपा ने यूपी में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट

0
23
Advertisement


जागरण टीम, लखनऊ। (BJP UP jila Adhyaksh List) लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है। क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण जिलों के अध्यक्षों की घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान की गई है। चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक भी मौके पर मौजूद रहें।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से विजय मौर्य को भाजपा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। वह पहले महामंत्री थे। सर्वोदय नगर पारस इन होटल में राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा, चुनाव अधिकारी डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और पर्यवेक्षक रजनीश महेश्वरी ने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।

हालांकि नामांकन करने वाले कई उम्मीदवार इस प्रक्रिया से बाहर दिखे। किसी तरीके का कोई भी विवाद नहीं हुआ। महानगर अध्यक्ष पर आनंद द्विवेदी के नाम की घोषणा की गई। आनंद द्विवेदी पहले भी महानगर अध्यक्ष थे।इटावा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की आज ताजपोशी हो गई। रविवार को जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र तिवारी द्वारा पार्टी कार्यालय पर इसकी घोषणा की गई। उन्होंने जिला कार्यालय पर महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता अन्नू के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा की।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 3 =