{“_id”:”67eef02525a77c5e9701e312″,”slug”:”the-devotees-offered-prayers-to-the-setting-sun-on-chaiti-chhath-kathua-news-c-201-1-knt1006-118868-2025-04-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kathua News: व्रतियों ने चैती छठ पर दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:01 AM IST

अर्घ्य देने के लिए सामान खरीदते लोग। संवाद
– फोटो : kathua
कठुआ। सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से सुख समृद्धि की कामना की। हालांकि कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाए जाने वाले छठ पर्व के मुकाबले चैती छठ करने वालों की संख्या बहुत ही कम रही। फिर भी व्रतियों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। पर्व को लेकर शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों में उत्साह देखने को मिला। वहीं, शाम होने के बाद व्रतियों ने परिवार के साथ जलस्रोतों के पास पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
शहर के बरमोरा में परिवार सहित अर्घ्य देने पहुंची कुमुद गुप्ता ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि महापर्व में स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। चार दिवसीय सूर्य उपासना का यह पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाता है और दूसरे दिन खरना किया जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही दो दिन का निर्जला उपवास कर सूर्योदय के अर्घ्य के बाद व्रत खोला जाता है। शुक्रवार को श्रद्धालु उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व के अनुष्ठान का समापन करेंगे।



