Kamada Ekadashi 2025 Daan: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत अहम माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है. साल के सभी 24 एकादशी व्रत रखना बहुत पुण्यदायी माना गया है. इनमें से कुछ एकादशी विशेष होती हैं, जिनमें कामदा एकादशी एक है. कामदा एकादशी को पापों से मुक्ति, इच्छाओं की पूर्ति और सद्गति प्रदान करने वाला व्रत माना गया है. कामदा एकादशी व्रत रखने और विधि-विधान से श्रीहरि की पूजा करने से बहुत लाभ होता है. हिंदू धर्म में सभी व्रत-त्योहारों और खास मौकों पर दान किया जाता है, तभी व्रत-पूजा का पूरा फल मिलता है.
यह भी पढ़ें: घर की इस दिशा में शीशा लगाना बेहद शुभ, दिन-दूना, रात-चौगुना बढ़ता है पैसा, लबालब भरी रहती है तिजोरी
एकादशी पर दान
एकादशी व्रत रख रहे हैं तो दान जरूर देना चाहिए, इससे व्रत का पूरा फल मिलता है. लेकिन इस पवित्र दिन नकारात्मक या अशुभ चीजों का दान ना करें. वरना इसका बुरा असर जीवन पर पड़ता है. कंगाली आ जाती है, तनाव-बीमारियां पीछा नहीं छोड़ता, तरक्की रुक जाती है, जीवन में मुसीबतों का अंबार लग सकता है. जानिए कामदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: आज रामनवमी पर खुलेंगे इन लोगों के भाग्य, दौलत-शोहरत से सराबोर करेगा धन योग
तामसिक चीजें- एकादशी व्रत के दिन किसी गरीब-जरूरतमंद को भोजन करा रहे हैं तो सात्विक चीजें ही दें. गलती से भी लहसुन-प्याज या कोई भी तामसिक चीजें ना दें. इससे पुण्य की जगह पाप मिलेगा.
लोहे की चीजें – लोहे की चीजों का संबंध शनि देव से होता है. एकादशी के पवित्र दिन लोहे की चीजें दान में ना दें. इससे बनते काम बिगड़ने लगेंगे. साथ ही घर में नकारात्मकता बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: इस दिशा में मुंह करके भोजन करना डुबा देता है कर्ज में, दिनों-दिन गिरती है सेहत
फटे-पुराने कपड़े – एकादशी के शुभ दिन किसी को फटे, गंदे या खराब कपड़े ना दें. इससे गरीबी, बदहाली बढ़ेगी. यदि कपड़े दान करने हों तो नए, साफ या अच्छी स्थिति के ही कपड़े दें.
नमक और तेल – एकादशी के दिन नमक और तेल का दान भी नहीं करना चाहिए. इससे व्रत का पूरा फल नहीं मिलेगा, उल्टा नुकसान होगा.
काले रंग की वस्तुएं – एकादशी के दिन काले रंग की चीजें दान ना करें. इनका संबंध भी शनि से होता है. शुभ कामों में शनि का प्रभाव होना नकारात्मकता बढ़ाता है. शुभ काम का भी अशुभ फल देता है.
यह भी पढ़ें: इन लोगों को डबल कष्ट देते हैं शनि, तुरंत तौबा कर लें इन कामों से, साढ़ेसाती-ढैय्या से भी मिलेगी राहत
एकादशी के इन चीजों का करें दान
एकादशी के दिन अनाज, फल, पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री, शिक्षण सामग्री, कपड़ों का दान करें. इस दिन गौ सेवा करना भी बहुत अच्छा होता है. साथ ही कामदा एकादशी के समय से गर्मी बढ़ने लगती है, ऐसे में प्याऊ लगवाना भी अच्छा होता है.
(Disclaimer – प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
