UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा में करीब 27.32 लाख छात्र, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 27.05 लाख छात्र शामिल हुए। रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन छात्रों और अभिभावकों में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर कई दिनों से तारीख को लेकर चल रहे कयासों पर यूपी बोर्ड ने विराम लगाते हुए परिणाम जारी करने के लिए 25 या 26 अप्रैल की तिथि संभावित की है। यहां देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट पर लाइव अपडेट।
Trending Videos
इस बीच, हम आपको बता रहे हैं कि पिछले साल (2024) में यूपी बोर्ड में कैसा रहा प्रदर्शन और कौन से छात्र टॉपर्स रहे थे…
UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?
इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 51,34,725 (94.44) उपस्थित और 3,02,508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे। बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि 25 या 26 अप्रैल तक यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र amarujala.com/results पर अपने रोल नंबर से अपना परिणाम देख सकेंगे।