अक्षय तृतीया के मौके पर इस साल था सोना सबसे ज्यादा महंगा, क्या कहते हैं आंकड़े?

Date:

- Advertisement -


29 और 30 अप्रैल दोनों ही दिन देश में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। ये दिन सोना खरीदने के लिए काफी शुभ माना जाता है। लेकिन बढ़ते सोने के दाम के चलते लोग सोना खरीदने पर आनाकानी कर रहे हैं। एक ऐसा साल भी रहा है जब सोने का दाम आज के मुकाबले भी ज्यादा था। इसमें तुलना करते वक्त रुपया वैल्यू को भी ध्यान में रखा गया है।

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एमसीएक्स यानी multi commodity exchange में आज भी सोने के दाम में गिरावट आई है। कुछ दिन पहले सोने का दाम 1 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि ये दाम 3 फीसदी टैक्स यानी जीएसटी जोड़कर आया है। उसके बाद भी कई बार सोने के दाम में गिरावट देखी गई है।

लोग बढ़ते सोने के दाम के चलते अन्य विकल्प जैसे 18 कैरेट सोना और डिजिटल गोल्ड की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं शादी के समय भी अब लोग गिफ्ट में गोल्ड देने की जगह पैसे देना या अन्य विकल्प का चयन कर रहे हैं। इसका कारण सोने के दाम में हो रही बढ़ोतरी है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब आज के मुकाबले भी गोल्ड प्राइस ज्यादा था।

रुपया वैल्यू का क्यों रखे ध्यान?

इसमें तुलना करते वक्त रुपया वैल्यू का भी ध्यान रखें। रुपया वैल्यू हर साल बढ़ती है। मसलन अगर कोई वस्तु आज 10 रुपये की मिल रही है। आने वाले समय में वहीं वस्तु 15 या 20 रुपये की मिलेगी।

अब जानते हैं कि वे कौन-सा साल रहा है, जब गोल्ड प्राइस सबसे ज्यादा था। 

किस साल था सोना सबसे ज्यादा महंगा?

साल                           रिटर्न

2020                         47%2012                         32%2025                         32%
2024                         21%2023                         17%(ऊपर बताए गए आंकड़े kedia advisory की रिपोर्ट से लिया गया है)kedia Advisory की रिपोर्ट की मानें तो साल 2020 में सोने के दाम में 47 फीसदी तक इजाफा आया है। 24 अप्रैल 2020 तक 24 कैरेट सोने का भाव 46,527 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं एमसीएक्स में अभी दोपहर 1:17 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 96000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
आज 29 अप्रैल को सोने के दाम में 281 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

इन साल भी रहा सोने का भाव ज्यादा

kedia Advisory की माने तो साल 2012 में सोने का भाव 32 फीसदी ज्यादा बढ़ा है। इसके अलावा साल 2023, 2024 और 2025 में सोने के दाम ने भी अच्छा रिटर्न दिया है।साल 2023 में 17 फीसदी, 2024 में 21 फीसदी और 2025 में 32 फीसदी मुनाफा या रिटर्न मिला है। सरल शब्दों में कहा जाए तो kedia Advisory की ये रिपोर्ट बताती है कि साल 2020 में ही सोने का दाम सबसे ज्यादा रहा है।

Gold Price Today: आज कितना है सोने का दाम?

दोपहर 2 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का भाव 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 29 अप्रैल को सोने के दाम में 281 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। यह भी पढ़ें:- Akshaya Tritiya 2025: पिछले 10 सालों में अक्षय तृतीया पर कितना रहा सोने का दाम, यहां पढ़ें डिटेल 

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + 11 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

12 years on, roguelike royalty The Binding of Isaac is suddenly bigger than ever

I love seeing new releases explode in popularity,...

Minecraft’s new, free inventory-expanding backpack has been eating players’ loot

Your Minecraft inventory can fill up rather quickly...

Build your killer bundle for less than $6 with Fanatical’s latest choose-your-own deal

Bundles come along fairly often on online storefronts;...

Top Selling Gadgets