Last Updated:
IPL 2025 DC vs LSG Highlights: गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाई. लोकेश राहुल का शतक बेकार गया.

कुलदीप यादव का अब अंपायर से पंगा हो गया
हाइलाइट्स
- रिंकू सिंह ने अंपायर पर निकाली DRS की भड़ास
- नॉट आउट दिए जाने के बाद अंपायर से बहस करते रहे
- इससे पहले रिंकू को भी मजाक-मजाक में मारा था थप्पड़
नई दिल्ली: अपने टीम इंडिया के साथी और केकेआर के स्टारक रिंकू सिंह को मैच के बाद मजाक-मजाक में दो-तीन थप्पड़ जड़ने वाले रिंकू सिंह का पारा फिर चढ़ गया. अरुण जेटली स्टेडियम में 18 मई की रात दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच ॉहाई-वोल्टेज मुकाबले के दौरान उन्हें अंपायर पर भड़कते देखा गया.
कब की घटना?
यह घटना 8वें ओवर की पहली गेंद पर हुई जब कुलदीप यादव ने एक गुगली फेंकी जो साई सुदर्शन को चकमा दे गई. कुलदीप ने अपने साथियों के साथ जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर केयूर केलकर ने इसे ठुकरा दिया. कुलदीप ने तुरंत कप्तान अक्षर पटेल से डीआरएस लेने के लिए कहा.
रिप्ले में क्या दिखा?
बिग स्क्रीन पर रिप्ले में साफ नजर आया कि गेंद लाइन में पिच हो रही थी और सुदर्शन के सामने लगी. बॉल-ट्रैकिंग सिस्टम ने संकेत दिया कि गेंद लेग स्टंप को छू रही थी. हालांकि, डीआरएस नियमों में ‘अंपायर्स कॉल’ क्लॉज के कारण फैसला नॉट आउट ही रहा. जिसके मुताबिक फैसले को पलटने के लिए गेंद का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा स्टंप्स पर लगना चाहिए.
और अंपायर से बहस करने लगे कुलदीप
जैसे ही थर्ड अंपायर ने रिव्यू ठुकराया कुलदीप यादव अंपायर केयूर केलकर की ओर बढ़े और बहस करने लगे. चाइनामैन ने तर्क दिया कि गेंद का केवल एक छोटा सा हिस्सा लेग स्टंप से चूक रहा था और इसे आउट दिया जाना चाहिए था. अंपायर ने स्थिति को संयम से संभाला और कुलदीप को अपने मार्क पर वापस जाने और ओवर जारी रखने का संकेत दिया.
Asia Cup 2025: भारत ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, टीम इंडिया नहीं खेलेगी एशिया कप!
एक जीत से तीन क्वालीफाई
मैच में दिल्ली ने केएल राहुल के शतक के दम पर पहले बैटिंग करते हुए 199 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात टाइटंस ने 10 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया. लगातार तीन जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 12 मैच में 18 अंक हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी समान 12 मैच में 17-17 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंची. दिल्ली की टीम 12 मैच में 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है और उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की राह मुश्किल होती जा रही है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें



