Delhi NCR IMD Weather Update Thunderstorm rain Dust Raising Winds lightning Yellow Alert For These days Latest Forecast दिल्ली-NCR में फिर धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, पढ़िए ताजा अपडेट, Ncr Hindi News

Date:

- Advertisement -


Delhi-NCR Weather Update: आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक इस हफ्ते चार दिन दिल्ली एनसीआर में बारिश की आशंका है जिनमें से दो दिन धूल भरी आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 23 May 2025 03:08 PM
दिल्ली-NCR में फिर धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, पढ़िए ताजा अपडेट

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बुधवार रात को आए तूफान, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में थोड़ी नरमी बनी हुई है। शु्क्रवार की सुबह भी गर्मी से राहत भरी रही। लेकिन क्या है राहत आगे भी जारी रहेगी या एक बार भी दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान नें इस बारे में जानकारी दी है। आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक इस हफ्ते चार दिन दिल्ली एनसीआर में बारिश की आशंका है जिनमें से दो दिन धूल भरी आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 23 मई को दिल्ली-एनसीआर में आंधी तूफान के साथ बारिश आ सकती है। इस दौरान धूल भरी हवाएं, हल्की बारिश, बिजली के साथ तूफान और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज यानी 23 मई को इसका येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 24 को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने 24 मई को भी दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वही तापमान में भी कोई बदलाव नहीं है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना भी है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 और 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए इस दिन हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 26 मई को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री पहुंच सकता है।

27 मई से फिर बदलेगा मौसम

27 मई से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 मई को दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं दिल्ली को छोड़कर गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 28 मई को गरज के साथ बौछारें आ सकती है और 29 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − five =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Steam Summer Sale features savings on some of 2026’s best video games

Steam's latest sale event began last week. The...

Aura Monster Simulator codes (July 2026)

It's leg day! Grind aura like you mean...

Which player-made build do you want to see in A Minecraft Movie Squared? It’s time to pick.

Minecraft is all about community. Sharing your favorite...

Top Selling Gadgets