आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 सितंबर 2025 : आज चतुर्थी तिथि उपरांत पंचमी तिथि, जानें तर्पण का समय – aaj ka panchang 11 september 2025 today panchang thursday chaturthi tithi shradh today know rahukal and puja shubh muhurat

Date:

- Advertisement -


Today Panchang , 11 September 2025 | Pitru Paksha 2025 Chaturthi Tithi and Panchami tithi Shradh 2025 : आज पितृपक्ष की चतुर्थी तिथि उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ होगा। वहीं, आज अश्विनी नक्षत्र 01 बजकर 58 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय

Aaj ka panchang 11 september 2025
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 20, शक संवत 1947, आश्विन, कृष्ण, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 27, रवि उल्लावल 18, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्थी तिथि 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।
अश्विनी नक्षत्र 01 बजकर 58 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग सायंकाल 05 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बालव करण 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन के 04 बजकर 10 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार महालय संबंधी चतुर्थी पंचमी का श्राद्ध। भरणी श्राद्ध।

सूर्योदय का समय 11 सितंबर 2025 :
सुबह में 6 बजकर 3 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 सितंबर 2025 : शाम में 6 बजकर 33 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 11 सितंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 32 मिनट से सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 सितंबर 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 03 मिनट तक।
आज का उपाय : आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
(आचार्य कृष्ण दत्त)
आयुषी त्यागी

लेखक के बारे मेंआयुषी त्यागी आयुषी त्यागी को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 6 साल का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 2 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने राजनीतिक विषयों पर पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में धर्म-ग्रंथों का अध्ययन और चिंतन करने के साथ ही यात्रा और संगीत का भी आनंद लेती हैं।… और पढ़ें