Aaj Ka Panchang 23 january 2025 Today Muhurat yoga Rahu Kaal time Grah Nakshatra

0
23
Advertisement


Aaj Ka Panchang: आज 23 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण की नवमी तिथि और गुरुवार है. गुरुवार को पीले फलों का दान करना सबसे उत्‍तम है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति को केला, पपीता, फल दान देना चाहिए. रोग, दोष से मुक्ति पाने और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन जरूरतमंद लोगों को फलों का दान अवश्‍य करें. अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच में भी आप फल बांट सकते हैं

इस दिन श्रीहरि के सम्‍मुख घी का दीपक जलाकर रखें और अच्‍छा होगा यदि आप कलावे की बाती से यह दीपक जलाएं और उसमें थोड़ी सी केसर भी डाल दें. भगवान विष्‍णु आपसे प्रसन्‍न होकर आपको सुखी और संपन्‍न बनाएंगे.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 23 january 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 22 जनवरी 2025 (Calendar 23 January 2025)














तिथिनवमी (22 जनवरी 2025, दोपहर 3.19 – 23 जनवरी 2025, शाम 5.37)
पक्षकृष्ण
वारगुरुवार
नक्षत्रविशाखा
योगगण्ड, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकालदोपहर 1.53 – दोपहर 3.13
सूर्योदय सुबह 7.15 – शाम 05.46
चंद्रोदय
प्रात: 2.34 – दोपहर 12.23, 24 फरवरी
दिशा शूल
दक्षिण
चंद्र राशि
तुला
सूर्य राशिमकर

शुभ मुहूर्त, 23 जनवरी 2025 (Shubh Muhurat)









ब्रह्म मुहूर्तसुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्तदोपहर 12.12 – दोपहर 12.54
गोधूलि मुहूर्तशाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्तदोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त
रात 7.24 – रात 9.10
निशिता काल मुहूर्तरात 12.02 – प्रात: 12.56, 24 जनवरी

23 जनवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 7.13 – सुबह 8.33
  • आडल योग – सुबह 7.13 – सुबह 5.08, 24 फरवरी
  • गुलिक काल – सुबह 9.53 – सुबह 11.13
  • विडाल योग – सुबह 5.08 – सुबह 7.13, 24 फरवरी
  • भद्रा काल – सुबह 6.36 – सुबह 7.13, 24 फरवरी

आज का उपाय

पूजा में केला, चना दाल और गुड़ का भोग जरूर लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. इस उपाय को करने से घर पर बरकत आती है और मां लक्ष्मी की कृपा से घर धन-धान्य से भर जाता है.

Mahakumbh 2025: रहस्मय जंगम साधु कौन होते हैं, सिर पर बांधते हैं मोर पंख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 + 14 =