abhira armaan talk in chat as stranger sanjay request vidya kaveri yeh rishta kya kehlata hai – YRKKH Spoiler 29 May: मायरा के लापता होती ही अरमान होगा पागल, कावेरी के पैर पड़ेगा संजय

0
24
Advertisement


YRKKH Spoiler 29 May

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 May: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा मायरा के चलते एक दूजे से मिलेंगे। कल के एपिसोड में मायरा गीतांजली से माफी मांगेगी तो ददु अरमान को अपनी बेटी संग सगाई करने का सुझाव देते हुए नजर आए। अभिरा को एक क्लाइंट मिलेगा जिसका नाम अरमान गुप्ता होगा। आज के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में। स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कावेरी और विद्या से होगी कृष की सगाई पर जाने से मना कर देंगी। ये बात अभिरा काजल को बताएगी जिसे कृष सुन लेगा। काजल उससे कहेगी कि जो उसने कावेरी संग किया है वो कभी भुलाया नहीं जा सकता। आधी रात को अभिरा चोट की दर्द के कारण तड़पेगी और उसे नींद भी नहीं आएगी।

एपिसोड में अगली सुबह आदर्श पत्नी की तरह गीतांजली अरमान को उसका पर्स, फोन और बाकी चीजें ढूंढकर देगी। गीतांजली अरमान को वो साड़ी भी लौटा देगी जो मायरा ने सगाई के लिए खरीदी थी। साड़ी के पैसे देने के लिए अरमान फोन करेगा लेकिन अभिरा फोन नहीं उठाएगी। दूसरी तरफ कावेरी, विद्या और अभिरा से मिलने घर पहुंचेगा और दरख्वास्त करेगा कि वो तीनों कृष की सगाई पर जरूर आएं।

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा अरमान को साड़ी के पैसे देने के लिए कयुआर कोर्ड भेज देगी। दोनों एक दूजे को अनजान समझ चैट पर बातें करेंगे। अरमान अभिरा को साड़ी के साथ दिए लेटेर के लिए धन्यवाद भी करेगा। तभी गीतांजली अरमान को फोन कर बताएगी की मायरा स्कूल से गायब हो गई है। ऐसे में अरमान को उकान में पड़े बॉक्स को देखकर पुराना हादसा याद आ जाएगा। हालांकि अरमान को मायरा मिल जाएगी और दोनों घर चले जाएंगे। दूसरी तरफ घर में राशन के साथ-साथ पैसे भी खत्म होने लगे हैं और अभिरा बहुत परेशान हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 − one =