Akash Ambani In Salasar Balaji Dham,काशी विश्वनाथ के बाद राजस्थान के इस प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे आकाश अंबानी, ‘बंद लिफाफे’ ने मचाई हलचल – akash ambani visits rajasthan churu famous hanuman temple salasar balaji dham

0
22
Advertisement


चूरू: विश्व के नामी गिरामी उद्योगपति आकाश अंबानी गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां चूरू के सालासर वाले बाबा के दरबार में श्रद्धा से सिर नवाया। बालाजी की कृपा पाने आए आकाश अंबानी ने मंदिर में धोक (प्रणाम) लगाकर विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर के पंडितजी को बंद लिफाफा सौंपते हुए आकाश अंबानी ने विकास कार्यों में आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े पुत्र आकाश अंबानी का यह दौरा न केवल श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बना, बल्कि उनके दिए गए ‘बंद लिफाफों’ को लेकर पूरे इलाके में कौतुहल की लहर दौड़ गई है। फिलहाल मंदिर प्रशासन भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

जानिए आकाश अंबानी ने क्या- क्या किया

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड डायरेक्टर एवं आईपीएल की सबसे सफल मुंबई इंडियंस टीम के सह-मालिक आकाश अंबानी ने सालासर बालाजी मंदिर में पहुंच कर हनुमान प्रतिमा के आगे मत्था टेकते हुए धोक (प्रणाम) लगाई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे देश के नामी गिरामी युवा उद्योगपति आकाश ने काफी देर तक बालाजी मंदिर में ध्यान लगाया। साथ ही मनोकामना के लिए मंदिर में बांधे जाने वाला नारियल भी बांधा। बालाजी मंदिर में उन्होंने बंद लिफाफा चढ़ाया।

आया अंबानी का काफिला, गूंजे ‘मुंबई इंडियंस’ के नारे

विशेष विमान से शेखावाटी अंचल के सालासर पहुंचे आकाश अंबानी का स्वागत मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया गया। मांगीलाल पुजारी के सानिध्य में बालाजी के दरबार में पूजा-अर्चना हुई। इसमें अंबानी ने ध्यानमग्न होकर बाबा के चरणों में शीश झुकाया। वहीं जैसे ही खबर फैली कि ‘मुंबई इंडियंस’ के सह-मालिक मंदिर पहुंचे हैं, युवा श्रद्धालु क्रिकेट प्रेमियों ने मंदिर प्रांगण में ‘मुंबई… मुंबई…’ के नारों से माहौल में जोश भर दिया।

बुधवार रात को काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले बुधवार रात को आकाश अंबानी ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। जानकारी के अनुसार यहां दान में 1 करोड़ का चेक दिया।साथ ही यहां गर्भगृह में विधि-विधान से 10 मिनट तक विशेष पूजा की।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 − four =