यूपी का मौसम पिछले दो दिनों से अचानक बदल गया। मौसम विभाग ने यूपी के 15 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
.
विभाग के मुताबिक रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे बारिश की संभावना है। हवा का रुख पछुआ हो जाएगा।
वहीं पिछले 24 घंटे में 16 शहरों में जोरदार बारिश हुई। सहारनपुर, अलीगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बुलंदशहर, मथुरा और कासगंज में ओले भी गिरे।
पश्चिमी यूपी के 10 से अधिक जिलों में 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। सीएम योगी ने प्रशासनिक अफसरों को फसलों के नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं।
झांसी सबसे गर्म तो बलिया रहा सबसे ठंडा शहर पिछले 24 घंटों में शनिवार को सहारनपुर, अलीगढ़, कासगंज, हरदोई, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बरेली, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद और पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बदायूं, बुलंदशहर में बारिश हुई।
शनिवार को को यूपी का सबसे गर्म शहर झांसी रहा। जिसका तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा शहर बलिया रहा। जहां तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


आज एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा – पाकिस्तान के हिस्सों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव के चलते पश्चिमी यूपी में बारिश हो रही है।
कहा आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ के कारण बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ हवा का रुख भी पछुआ हो जाएगा। रफ्तार भी बढ़ जाएगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
सीएम योगी ने क्या कहा सीएम योगी ने बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत, संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। फसलों को हुए नुकसान का युद्ध स्तर पर आकलन करते हुए शासन को डाटा उपलब्ध कराया जाए। ताकि इस संबंध में आगे कार्रवाई की जा सके।

जो पीला रंग वाले जिले हैं वहां बारिश और तेज हवा चलेगी।
मेरठ में रविवार को मौसम रहेगा साफ मेरठ में शनिवार सुबह शहर से लेकर देहात तक हुई बारिश हुई। इसके बाद धूप निकल गई। मार्च माह के पहले दिन 6.9 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
जबकि दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि रविवार से मौसम साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।



