AMU Hosts Inter-Hall Swimming Competition Highlights and Winners स्वीमिंग चैंपियन का खिताब नावेद और शीरीन के नाम, Aligarh Hindi News

0
12
Advertisement


Aligarh News – अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने स्विमिंग क्लब के तहत अंतर-हॉल एवं ओपन जनपदीय स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। बालक वर्ग में एबीके स्कूल के आहिल नावेद उस्मानी और बालिका वर्ग में बीबी फातिमा…

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 6 Oct 2025 07:26 PM
स्वीमिंग चैंपियन का खिताब नावेद और शीरीन के नाम

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) गेम्स कमेटी के निर्देशन में यूनिवर्सिटी स्विमिंग क्लब द्वारा एएमयू अंतर-हॉल एवं ओपन जनपदीय बालक और बालिका स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के इंटर हॉल विजेता का खिताब एबीके स्कूल के आहिल नावेद उस्मानी और बालिका वर्ग में यह सम्मान बीबी फातिमा हाल की सैय्यद शीरीन ने अपने नाम किया। ग्रुप एक में आदिया (जीआरपीआईसी) विजेता, ग्रुप दो में आहिल नावेद उस्मानी (एबीके स्कूल) विजेता, ग्रुप तीन में अफ्फान नावेद उस्मानी (एबीके स्कूल) विजेता रहे। बालिका वर्ग के ग्रुप एक में सारा हुसैन (सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स) विजेता, उमामा हुसैन (एएमयू गर्ल्स स्कूल) विजेता, संयुक्त विजेता नसीम जेहरा (आईजी हाल) एवं अरीबा खान (एसएन हाल) रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएमयू के प्रो-वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान ने कहा कि “एएमयू की खेल सुविधाएं छात्रों के लिए बड़े गर्व की बात हैं। छात्रों को चाहिए कि इनका अधिकतम लाभ उठाएं। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रोफेसर विभा शर्मा ने कहा “एएमयू शिक्षा एवं खेल दोनों ही क्षेत्रों में एक आदर्श संस्थान है। संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने जिस दृष्टि से इस विश्वविद्यालय की नींव रखी थी, उसी के अनुरूप यहां खेलों का भी निरंतर विकास हो रहा है। खेलों के माध्यम से ही राष्ट्र का गौरव और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ती है।” इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर 8 यूपी बटालियन एनसीसी कर्नल आभास अवस्थी, डीन फैकल्टी ऑफ यूनानी मेडिसिन प्रो. सय्यद सफदर हुसैन, सचिव प्रो. सय्यद अमजद अली रिजवी, स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष कैप्टन डॉ. फारूक अहमद डार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मजहर उल कमर द्वारा किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 4 =