Anupama Spoiler Alert in Hindi Anu and Prem Comes Face to Face in Mumbai Anupama Spoiler: क्या अनुपमा को फिर वापस ले आएगा प्रेम? मुंबई की सड़कों पर होगा आमना-सामना, Tv Hindi News

0
16
Advertisement


Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल में आगे आप देखेंगे कि प्रेम खाना बनाकर जाते वक्त अनुपमा की एक झलक देख लेगा और उसका पीछा करने का फैसला करेगा। क्या होगा जब मुंबई की सड़कों पर होगा दोनों का सामना।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 04:06 PM
Anupama Spoiler: क्या अनुपमा को फिर वापस ले आएगा प्रेम? मुंबई की सड़कों पर होगा आमना-सामना

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल में आगे एक और रोचक ट्विस्ट आने वाला है जो कहानी को फिर नई रफ्तार देगी। बुधवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि अनुपमा जिस नए घर में काम करने पहुंची होगी वहां अनिल और प्रेम बतौर मेहमान पहुंचे होंगे। वह जब उनकी बातचीत सुनेगी तो उसे बहुत दुख होगा कि उसकी वजह से उसके बच्चों को क्या-क्या झेलना पड़ा है, वह छिपकर प्रेम को देखेगी।

अनुपमा को जाते देख लेगा प्रेम कोठारी

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा जाने से पहले फिर एक झलक प्रेम को छिपकर देखेगी और खुश होगी। फिर इससे पहले कि कोई उसे देख ले, वह वहां से चली जाने का फैसला करेगी। अनुपमा अपनी मालकिन से कहेगी कि उसे कुछ काम है इसलिए आज उसे जल्दी जाना होगा और फिर चुपचाप वहां से चली जाएगी, लेकिन जब वो वहां से निकल रही होगी तो प्रेम पीछे से एक झलक देख लेगा। उसे शक होगा, कि हो ना हो यह उसकी सास अनुपमा ही है। वह उसके पीछे जाने का फैसला करेगा।

फिर होगा सास और दामाद का सामना

उधर अनुपमा सड़क पर रोती हुई जा रही होगी और खुद से कह रही होगी कि तुझे तो खुश होना चाहिए कि प्रेम ने तेरे खाने का स्वाद पहचाना नहीं। अनुपमा अपनी ही धुन में होगी और तभी एक ठेले वाले से उसे टक्कर लग जाएगी और उसके सारे पैसे हवा में उड़ जाएंगे। वह जल्दी-जल्दी सड़क पर पड़े पैसे बटोरने लगेगी और तभी एक हाथ उसकी मदद के लिए बढ़ेगा। यह कोई और नहीं प्रेम कोठारी होगा जो अनुपमा के ठीक सामने खड़ा होगा। दोनों इस सिचुएशन में कैसे रिएक्ट करेंगे और क्या प्रेम फिर एक बार अनुपमा पर नाराज होगा?

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब अभी मिलने बाकी हैं। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 + nine =