{“_id”:”6848451fb2de625b4c08fde9″,”slug”:”australia-announce-playing-xi-for-wtc-final-against-south-africa-at-lord-s-cameron-green-returns-2025-06-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए घोषित की प्लेइंग-11, पहली बार ओपनिंग करने उतरेंगे लाबुशेन”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

पैट कमिंस और तेम्बा बावुमा
– फोटो : ANI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला बुधवार से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच से पूर्व ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 की पुष्टि की। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है।



