Bihar Result : Bihar Police Result Bihar Police Recruitment Exam Result Released Job Vacancy Job Alert – Amar Ujala Hindi News Live

0
10
Advertisement


बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैI बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सिपाही संवर्ग में ‘सिपाही’ पद की 19,838 रिक्तियों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सिपाही संवर्ग में ‘सिपाही’ पद की 19,838 (उन्नीस हजार आठ सौ अड़तीस) रिक्तियों के लिए दिनांक 11 मार्च 2025 को विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत निकाला गया था। अब बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया गया है।

loader

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पीएम मोदी ने बिहार की महिलाओं के खाते में ऑनलाइन भेजे दस-दस हजार रुपये, जानिए किसे मिला इस योजना का लाभ

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को आयोजित करने के लिए पूरे बिहार में कुल 627 परीक्षा केंद्र बनाये गए, जिसमें कुल 18,30,121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा में कदाचार, प्राथमिकी या फिर गलत रॉल नंबर लिखने और प्रश्न-पुस्तिका नंबर अंकित करने के आधार पर कुल 71 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले वैध अभ्यर्थियों की संख्या 13,30,050 रही। 

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव में उतरने के लिए दल का किया एलान, ‘अमर उजाला’ ने पहले बताया था

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen − 12 =