Bihar Weather Update: बिहार में मोंथा चक्रवात का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

0
15
Advertisement


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सात जिलों के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले के कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा (Heavy Rain) को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा , मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, जमुई, लखीसराय एवं पूर्णिया जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस स्थानों पर तेज हवा भी चलने की संभावना है। 24 घंटों के बाद 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दिन भर रूक-रूक कर हो रही वर्षा एवं तेज हवा चलने के साथ ठंड का प्रभाव बना रहा।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियां गया। जबकि 27.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान सुपौल के बीरपुर में सर्वाधिक वर्षा 148.2 मिमी दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी में दिन भर में 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

सिवान के रघुनाथपुर में 98.2 मिमी, मधुबनी के फुलपरास में 96.2 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 94.4 मिमी, छपरा में 90.4 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 81.8 मिमी, किशनगंज के पोठिया में 80.2 मिमी, आरा में 77.4 मिमी, बक्सर में 76.2 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 70.2 मिमी, सुपौल में 65.4 मिमी , सिवान के गोरियाकोठी में 63.2 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 62.4 मिमी, फारबिसगंज में 62.2 मिमी, सारण के दिघवारा में 55.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 55.2 मिमी, सिवान के हसनपुरा में 54.2 मिमी एवं सारण के परसा में 52.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

रबी फसलों के लिए वर्षा उपयोगी

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के साथ विभिन्न जगहों पर हो रही वर्षा रबी फसलों के लिए उपयोगी होगा। कृषि विज्ञानी डा. शिवनाथ प्रसाद ने बताया कि वर्षा से तापमान में गिरावट रबी फसलों के लिए सही होगा। जबकि, आंधी तूफान आने से खरीब फसलों को नुकसान पहुंचाएगा। धान की फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में खेतों में रखे कटे फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखना सही होगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 3 =