Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: 14 जुलाई से सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ऑफिस शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक खुले रहेंगे

0
16
Advertisement


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट का रजिस्ट्री और कार्यालय शनिवार को भी खुले रहेंगे। यह बदलाव सप्रीम कोर्ट ने ही राष्ट्रपति की मंजूरी से किया है। पहले सुप्रीम कोर्ट का रजिस्ट्री कार्यालय शनिवार को बंद रहते थे। लेकिन इस संशोधन के बाद 14 जुलाई से हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक खुले रहेंगे। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक नोटिस भी जारी किया गया है।

SC ने जो नोटिस जारी किया है उसमें हुए अहम संशोधन के बारे में बताया गया है। नोटिस के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 145 के तहत सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी से सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013 के ऑर्डर 2 के नियम 1,2 और 3 में संशोधन किया गया है। इस संशोधन के बाद अब सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री और कार्यालय हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर के 1 बजे तक खुले रहेंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

ED ने रॉबर्ट वाड्रा को नया समन जारी किया; संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन, 17 जून को पेशी

प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के व्यवसायी पति रॉबर्ट वाड्रा को ब्रिटेन स्थित हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। उन्हें 17 जून को संघीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है, ताकि इस मामले में उनका बयान दर्ज किया जा सके। इस मामले की जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

वाड्रा को 10 जून को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे यह कहते हुए नहीं आए कि उन्हें 9 जून को फ्लू जैसे लक्षण थे और उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड परीक्षण कराया था।

मुंबई के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में लगी

मुंबई के कनकिया इंटरनेशनल स्कूल और रयान इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने धमकी वाला ईमेल भेजा है। मुंबई पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

महाराष्ट्र के पुणे में पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लगी; कोई घायल नहीं

महाराष्ट्र के दौंड से पुणे आ रही डेमू ( डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन में आग लग गई। यह हादसा सुबह 7:05 बजे हुआ। ट्रेन के टॉयलेट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।

आग लगने के वक्त एक व्यक्ति टॉयलेट में फंसा हुआ था। दरवाजा लॉक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। जैसे ही यात्रियों ने उसकी आवाज सुनी और धुआं उठता देखा, कुछ लोगों ने तुरंत टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया और व्यक्ति को बाहर निकाल लिया।

कोलकाता के खिदिरपुर बाजार में आग लगी; 400 से ज्यादा दुकानों को नुकसान

कोलकाता के दक्षिण-पश्चिम इलाके खिदिरपुर के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में सोमवार तड़के आग लग गई। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 400 से ज्यादा दुकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ और न ही कोई लापता है।

राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कुछ जगहों पर अब भी छोटी-छोटी आग लगी है। आग बुझाने के लिए 20 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि खिदिरपुर बाजार बहुत पुराना और संकरी गलियों वाला इलाका है, जिससे आग बुझाने में शुरुआती दिक्कतें आईं। कई दुकानों और टिन की छतों को आग ने नुकसान पहुंचाया। दमकल कर्मी अब ठंडी करने का काम कर रहे हैं।

सोनिया गांधी पेट में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती, 7 जून को शिमला में बिगड़ी थी तबीयत

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में परेशानी के चलते रविवार रात सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी ANI सूत्रों के हवाले से बताया कि गांधी (78 साल) को रात करीब 9 बजे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

सोनिया 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका के शिमला स्थित घर में छुट्टियां बिताने गई थीं। लेकिन 7 जून को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके अगले दिन वे दिल्ली लौट आई थीं और 9 जून को सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल चेक-अप कराया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 + 1 =