Chhattisgarh Nikay Chunav Results Live: 10 में से दस निगमों में बीजेपी को भारी बढ़त, विधानसभा जैसा होगा कांग्रेस का हाल?

Date:

- Advertisement -


  • 12:06 PM, Feb 15 2025

    Jagdalpur Nikay Chunav Result Live 2025: जगदलपुर मेयर चुनाव जीते भाजपा के संजय पांडे

    छत्तीसगढ़ की जगदलपुर नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी संजय पांडे ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। भाजपा कार्यालय में लगातार जीतों से जश्न का माहौल है। उन्होंने कांग्रेस के प्रबल दावेदार मलकीत सिंह गैदू को चुनाव में हरा दिया है।

  • 11:58 AM, Feb 15 2025

    Mayor Election Result in Chhattisgarh: नगर पालिका के 49 वार्डों के रूझान

    छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के सभी 49 वार्डों के रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 34 वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं 8 पर कांग्रेस और 7 पार अन्य उम्मीदवार कब्जा किए हुए हैं।

  • 11:43 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Result Live: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के परिणाम देख बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल

    छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज और जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित कई दिग्गज नेता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

  • 11:41 AM, Feb 15 2025

    Ambikapur Nikay Chunav Result Live 2025: अंबिकापुर नगर निगम में सभी 48 वार्डों के रुझान आए

    छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर नगर निगम में सभी 48 वार्डों पर रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 25 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। वहीं 20 में कांग्रेस और तीन वार्ड पर अन्य प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है।

  • 11:29 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Result Live 2025: रायगढ़ नगर निकाय में बीजेपी का ‘चायवाला’ आगे

    रायगढ़ के बीजेपी के महापौर प्रत्याशी ने लगभग 30 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं, बीजेपी ने एक चाय वाले को अपना प्रत्याशी बनाया था। जीवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

  • 11:17 AM, Feb 15 2025

    Chirmiri Nikay Chunav Result Live 2025: चिरमिरी मेयर चुनाव रिजल्ट अपडेट

    छत्तीसगढ़ की चिरमिरी नगर निगम में अब तक की मतगणना में भाजपा को 10 हजार 199 वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 7 हजार 459 मत प्राप्त हुए हैं। पूर्व विधायक विनय 2 हजार 740 वोट से पीछे चल रहे हैं। एक राउंड के बाद परिणाम आने हैं।

  • 11:14 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Result Live 2025: लोरमी नगर पालिका का परिणाम

    छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र लोरमी का परिणाम आया सामने। भाजपा के उम्मीदवार सुजीत वर्मा ने 2458 वोटों से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं वार्डों के परिणाम की बात करें तो लोरमी के 11 वार्डों में भाजपा की जीत हुई है। 6 में कांग्रेस और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। (आधिकारिक घोषणा)

  • 11:11 AM, Feb 15 2025

    Raipur Nikay Chunav Result Live 2025: रायपुर नगर निगम में अधिकांश वार्डों में भाजपा की बढ़त

    छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक तीन से भाजपा प्रत्याशी तीन राउंड के बाद आगे चल रहे हैं। वहीं हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। रमण मंदिर वार्ड से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी 11 सौ वोट से आगे हैं। हेमू कलाणी वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी आगे, इसके अलावा इंदिरा गांधी वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी दो राउंड में आगे निकल चुके हैं। दानवीर भामाशाह वार्ड में तीसरे राउंड के बाद भाजपा को बढ़त मिल गई है। वीरांगना अवंतीबाई वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, कन्हैया लाल बाजारी, संत कबीर दास वार्ड और यतियतन लाल वार्ड से भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

  • 11:05 AM, Feb 15 2025

    Bilaspur Nagar Nigam Chunav Result Live 2025: बिलासपुर मतगणना अपडेट

    छत्तीसगढ़ की बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी को एकतरफा बंपर बढ़त मिल रही है। इससे पार जाना कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल भरा काम साबित होगा। बीजेपी महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी लगभग 8000 वोटों से आगे चल रही हैं।

  • 11:02 AM, Feb 15 2025

    Raipur Nikay Chunav Result Live 2025: रायपुर नगर निगम मतगणना अपडेट

    छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर निगम में अब तक कुल मत 55050 काउंट हो चुके हैं। इनमें से मीनल चौबे को कुल मत 34 हजार 789 और दीप्ति दुबे को कुल मत 17 हजार 101 मिले हैं। बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 17 हजार 688 वोटों से आगे चल रही हैं।

  • 10:57 AM, Feb 15 2025

    Jagdalpur Nikay Chunav Result Live 2025: बस्तर नगर पंचायत के वार्ड 13 में बीजेपी और कांग्रेस में टाई

    जगदलपुर की नगर पंचायत बस्तर में मतगणना पूरी हो गई है। यहां 15 वार्डों में 8 पर कांग्रेस तो 6 पर भाजपा पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वहीं एक पर टाई हुआ है। वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा और कांग्रेस में टाई हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को 152-152 वोट मिले हैं।

  • 10:51 AM, Feb 15 2025

    Raigarh Nikay Chunav Result Live 2025: रायगढ़ नगर निगम के 48 वार्डों में से 46 के रुझान

    छत्तीसगढ़ की रायगढ़ नगर निगम के 46 वार्डों के रुझान सामने आए है। यहां भारतीय जनता पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 11 पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा 5 वार्डों पर अन्य प्रत्याशियों का दब दबा है।

  • 10:46 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav Result Live 2025: नगर निगम परिणाम में बीजेपी का 10/10

    छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 में बीजेपी प्रचंड बढ़त के साथ आगे दिख रही है। अब तक मिली जानकारी में भारतीय जनता पार्टी सभी 10 नगर निगम की सीटों पर आगे चल रही है।

  • 10:40 AM, Feb 15 2025

    Bilaspur Nikay Chunav Result Live 2025: बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 61 पर रुझान

    छत्तीसगढ़ की बिलासपुर नगर निगम में भी बीजेपी का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है। मतगणना की काउंटिंग में 61 वार्डों पर हार जीत की तस्वीर दिखने लगी है। यहां सभी 61 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी तूफानी अंदाज में एकतरफा बढ़त के साथ आगे चल रही है।

  • 10:36 AM, Feb 15 2025

    Dhamtari Nikay Chunav Results Live: धमतरी में 40 वार्डों में से 22 पर आए रुझान

  • 10:33 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav Result: रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर नगर निकाय में बीजेपी इतने वोटों से आगे

  • 10:30 AM, Feb 15 2025

    Kanker Nikay Chunav Results 2025 Live: कांकेर नगर पालिका में बीजेपी की जीत

    कांकेर नगर पालिका चुनाव 2025 में बीजेपी के अरुण कौशिक ने जीत दर्ज कर ली है। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। कांग्रेस नगर पालिका बनने के बाद से लगातार जीत रही थी। भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

  • 10:28 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: नगर पालिका की 49 में से 14 सीटों पर आए रुझान

    छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के रुझान के साथ साथ परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अभी भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर खुद को टिकाए हुए है। पंचायत परिणामों की बात करें तो कुनकुरी पंचायत में कांग्रेस जीत दर्ज की है। वहीं नगरी और पत्थलगांव में बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है।

  • 10:19 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: कहां कहां कांग्रेस और बीजेपी जीते

  • 10:14 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: छत्तीसगढ़ निगम की 9 सीटों पर बीजेपी का जलवा

  • 10:02 AM, Feb 15 2025

    बेमेतरा नगर पालिका के शुरूआती रुझान आए

    छत्तीसगढ़ की बेमेतरा नगर पालिका से शुरूआत रुझान सामने आने लगे हैं। वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार खांडे को 282 वोट मिले हैं। वहीं वार्ड न. 16 से भाजपा प्रत्याशी नीतू कोठारी 57 वोट से जीते चुके हैं। वार्ड 12 से भाजपा के निखिल साहू ने 252 से जीत दर्ज की है।

  • 09:59 AM, Feb 15 2025

    Chirmiri Nikay Chunav Results Live: चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी की लीड

  • 09:56 AM, Feb 15 2025

    Korba Nikay Chunav Result Live: कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में एक पर रुझान

  • 09:53 AM, Feb 15 2025

    Mayor Election Result in Chhattisgarh: 10 नगर निगम सीटों के रुझान आए सामने

  • 09:50 AM, Feb 15 2025

    Raipur Nikay Chunav Result Live: रायपुर नगर निगम में बीजेपी आगे

  • 09:48 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav Result: 114 नगर पंचायतों में 24 पर आए रुझान

  • 09:45 AM, Feb 15 2025

    Kanker Nikay Chunav Results 2025 Live: कांकेर नगर पालिका में बीजेपी का जलवा

    कांकेर नगर पालिका चुनाव रिजल्ट में भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड में 1290 मतों से आगे। दूसरे राउंड की गणना बाकी है। पहले राउंड में भाजपा के 5 पार्षद जीते, अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी को 1290 वोट्स की लीड।

  • 09:40 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: बीजेपी ने सभी निगम की सीटें जीतने का किया दावा

    छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव रिजल्ट को लेकर बीजेपी ने बड़ा दावा किया है। उनके प्रवक्ता का कहना है कि हमारी पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने इसे लेकर आगे कहा कि रुझानों से भी यह साफ तौर पर देखा जा सकता है। हम संगठन के माध्यम से जनता को साधने और अपने वादे पूरा करने का काम करते हैं।

  • 09:35 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: 10 निगम सीटों में 5 पर आए रुझान

    छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगम सीटों में पांच पर शुरूआती रुझान आने लगे हैं। इनमें 4 पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 09:33 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: 49 नगर पालिका सीटों में 8 पर बीजेपी आगे

    छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने अच्छी शुरूआत की है। नगर पालिका की 49 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 8 पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे दिख रही है।

  • 09:28 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: लोरमी में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

    छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पोस्टल बैलेट खोले जा रहे हैं। इसे सिलसिले में लोरमी में भी बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है। कुछ देर बाद शुरूआती रुझान आने लगेंगे।

  • 09:25 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025: पेंड्रा नगर पालिका में 15 टेबल पर काउंटिंग

    पेंड्रा नगर पालिका में 15 टेबल पर 2 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। यहां दूसरे राउंड में केवल वार्ड 15 के 2 में से 1 मतदान केंद्र पर मतगणना होगी। यहां कुल 16 मतदान केंद्र थे।

  • 09:21 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: बलरामपुर में मतगणना केंद्र पहुंचे प्रमुख पार्टी के नेता कार्यकर्ता

    बलरामपुर में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता मतदान केंद्रों के अंदर पहुंच गए हैं। रिटर्निंग अधिकारियों के उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

  • 09:19 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: शुरूआती रूझानों में बीजेपी आगे

  • 09:16 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय में मतगणना शुरू

    छत्तीसगढ़ के 173 नगरीय निकायों में मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट से गिनती होने के बाद 9.30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी।

  • 09:07 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 Live: राजनांदगांव नगर निगम में वोट का समीकरण

    राजनांदगांव के पांच नगरीय निकायों में 76.77 प्रतिशत पुरुषों और 74.93 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की है। राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 135000 हजार मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें 87562 पुरुष, 94228 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

  • 08:51 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results Live: काउंटिंग सेंटर पहुंच रहे बीजेपी और कांग्रेस के नेता

    छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता तैयारी के साथ मतगणना केंद्र पहुंचने लगे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन की टीम ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है।

  • 08:45 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results Live: : चिरमिरी नगर निगम में इतने पार्षद प्रत्याशी मैदान में

    छत्तीसगढ़ की चिरमिरी नगर निगम में 40 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 145 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। यहां 11 फरवरी वोटिंग के दिन 66.82 फीसदी मतदान हुआ था। अब कुछ देर बाद रुझानों से समझ में आने लगेगा कि हवा किस तरफ की है।
  • 08:42 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results Live: डेप्युटी सीएम अरुण साव ने किया जीत का दावा

  • 08:29 AM, Feb 15 2025

    Rajnandgaon Nikay Chunav Results: राजनांदगांव में बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी आमने सामने

    राजनांदगांव नगर निगम का रिजल्ट आज आने वाला है। दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों में इस सीट पर रोमांचक टक्कर रहने वाली है। एक ओर बीजेपी ने पूर्व सांसद और पूर्व मेयर मधुसूदन यादव पर भरोसा जताया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने युवा चेहरे निखिल द्विवेदी को मौका दिया है।
  • 08:21 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nagar Nigam Result Live: काउंटिंग स्थल पर ये चीजें बैन

    निर्वाचन आयोग ने गणना केंद्र को लेकर कुछ गाइडलाइन तय की है। काउंटिंग स्थल पर एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर नहीं जाएगा। जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच काउंटिंग स्थल के अंदर नहीं जाएंगे।

  • 08:17 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav Result: पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती

    सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद करीब 9.30 बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई थी।

  • 08:12 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Mayor Election Result Live: टीएस बाबा के गढ़ में किसका जलवा

    अंबिकापुर नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट आज घोषित होने जा रहे हैं। कुछ ही देर में प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो जाएंगी। अंबिकापुर का इलाका कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव का माना जाता है। उन्होंने इस बार निगम चुनाव प्रचार की कमान भी संभाली थी। आज साफ हो जाएगा कि जनता का क्या जनादेश है।

  • 08:08 AM, Feb 15 2025

    Raigarh Nagar Nigam Result 2025 Live: रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी-कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला

  • 07:59 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nagar Nigam Result Live: रायपुर में मीनल चौबे और दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला

    छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर निगम सुर्खियों में रही है। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने मीनल चौबे और कांग्रेस पार्टी ने दीप्ति दुबे को प्रत्याशी बनाया है। यहां पिछली बार की तुलना में कम वोटिंग हुई। इस बार यहां 44.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • 07:55 AM, Feb 15 2025

    Nagar Nigam Chunav Result Chhattisgarh: धमतरी नगर निगम में 135 उम्मीदवार मैदान में

    छत्तीसगढ़ की धमतरी नगर निगम में 40 वार्डों से 135 उम्मीदवार मैदान में हैं। महापौर के लिए आठ प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर रोमांचक हुए मामले के रुझान जल्द ही सामने आने लगेंगे

  • 07:48 AM, Feb 15 2025

    CG Nagar Nigam Chunav Result: दुर्ग नगर निगम पर बीजेपी का ओबीसी कार्ड

  • 07:44 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nikay Chunav Results Live: बिलासपुर नगर निगम आमने सामने कौन

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम के लिए हुए चुनाव के नतीजे अब से थोड़ी देर में हमारे सामने आने लगेंगे। मेयर के लिए 8 और वार्ड पार्षद के लिए 272 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने पूजा विधानी और कांग्रेस ने प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया है।
  • 07:25 AM, Feb 15 2025

    Korba Nikay Chunav Results Live: कोरबा में कौन आमने सामने

  • 07:06 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav Result: रायगढ़ नगर निगम में चायवाले उम्मीदवार

    छत्तीसगढ़ की रायगढ़ नगर निगम बीजेपी उम्मीदवार के कारण चर्चाओं में है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां एक चायवाले को उम्मीदवार बनाया था। बता दें, कि बीजेपी ने आम कार्यकर्ता जीववर्धन सिंह चौहान को प्रत्याशी चुना था। वहीं कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उतारा था। आज इन दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है।

  • 06:44 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Mayor Election Result Live: जगदलपुर नगर निगम महापौर के लिए ये प्रत्याशी मैदान में

    जगदलपुर नगर निगम महापौर के लिए भाजपा से संजय पाण्डेय, कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू, आम आदमी पार्टी से समीर खान, शिव सेना से पिंकी ठाकुर और रोहित सिंह आर्य निर्दलीय चुनावी मैदान में खड़े हुए। आज इनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा
  • 06:30 AM, Feb 15 2025

    Chirmiri Nikay Chunav Results 2025: चिरमिरी नगर निगम चुनाव इनका आमना सामना

  • 06:26 AM, Feb 15 2025

    Mayor Election Result in Dhamtari: धमतरी में बीजेपी के लिए रास्ता साफ

    धमतरी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संगठन महामंत्री जगदीश रामू मेहरा हैं। कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के कारण यहां लड़ाई एकतरफा हो गई है। धमतरी नगर निकाय चुनाव में 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ था।
  • 06:23 AM, Feb 15 2025

    Jagdalpur Nikay Chunav Results: जगदलपुर नगर निगम में प्रत्याशी

    जगदलपुर की जनता ने नगर निगम महापौर और वार्ड मेंबर प्रत्याशियों में किसे चुना है। इसका आज फैसला हो जाएगा। यहां बीजेपी और कांग्रेस को मिलाकर पांच प्रत्याशी महापौर बनने की दौड़ में हैं। साथ ही 48 वार्डों के 154 प्रत्याशी मेंबर बनने के लिए जनमत साधने के प्रयास कर चुके हैं। अब आज देखना होगा किसके हाथ क्या आता है।

  • 05:58 AM, Feb 15 2025

    Mayor Election Result in Chhattisgarh: रायपुर नगर निगम के प्रमुख उम्मीदवार

    रायपुर नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी ने मीनल चौबे और कांग्रेस पार्टी ने दीप्ति दुबे को उम्मीदवार बनाया है। अब देखना होगा कि मतदाता किसे अपना नेता बनाते हैं।
  • 05:57 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Election Results Today Live: रायपुर नगर निगम में हुई थी झड़प

    रायपुर नगर निगम में मतों की गिनती के अंतिम समय में बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि समय खत्म होने के बाद भी कुछ लोगों को अंदर जाने दिया गया था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।

  • 05:56 AM, Feb 15 2025

    Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav Result: अंबिकापुर में एक साथ परिणाम

    अंबिकापुर नगर निगम और नगर पालिका के साथ-साथ नगर पंचायत के रिजल्ट 15 फरवरी 2025 को घोषित होंगे। इस बार सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में है। वोटर्स ने भी उत्साह के साथ अपना महत्वपूर्ण मत का उपयोग किया था। आज मेयर पद के लिए खड़े 6 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है।

  • 05:55 AM, Feb 15 2025

    राजनांदगांव में कैसा रहा चुनावी हाल

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के क्षेत्र राजनांदगांव में मतदाताओं ने गर्मजोशी से मतदान किया था। यह सीट शुरूआत से ही चर्चाओं में रही। यहां लगभग 76 फीसदी मतदान हुआ था। अब कुछ ही समय में रूझान आने लगेंगे

  • 05:54 AM, Feb 15 2025

    रायपुर नगर निगम में हुई थी 44.4 फीसदी वोटिंग

    छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। रायपुर नगर निगम में इसी के तहत 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस बार यहां पिछली बार के मुकाबले कम वोटिंग हुई थी। इस बार रायपुर नगर निगम में मतदान 44.4 प्रतिशत ही रहा। 15 फरवरी को पता चला जाएगा कि किसे जनमत का साथ मिला है।

  • 05:53 AM, Feb 15 2025

    छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव परिणाम आज

    छत्तीसगढ़ में आज 15 फरवरी 2025 को नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू होगी और 9 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं।



  • Source link

    - Advertisement -

    Top Selling Gadgets

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    three × three =

    Share post:

    Subscribe

    Popular

    More like this
    Related

    Runescape housing update has you shacking up in a Homestead with friends, and brings back house parties

    Runescape's Road to Restoration update is well underway...

    Lurking Giants codes (July 2026)

    Looking for Lurking Giants codes? Luckily, they're not...

    All Palworld commands

    What are all the Palworld commands? When you're...

    Top Selling Gadgets