Delhi Weather: लोग सोते रह गए और बारिश कर गई खेल, दिल्ली-NCR में तड़के मौसम ने फिर मारी पलटी – delhi ncr rain news temperature dips cold wave fog alert imd all updates

0
30
Advertisement


नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। जब सब लोग ठंड में सुकून भरी नींद ले रहे थे,तभी चुपके से बारिश ने एंट्री ले ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते ठंडी हवाओं में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो यह बारिश सुबह के वक्त ही होगी। एक दिन पहले कोहरे ने भी लोगों को खूब परेशान किया। फॉग इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया था।चुपके से आई बारिश
दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के मौसम ने एक और करवट ली। लोग जबतक नींद से जाग पाते दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश ने अपना खेल कर दिया। बारिश का यह दौर हल्का ही था, लेकिन भिगोने के लिए पर्याप्त था। यह नए साल में दूसरी मर्तबा है जब बारिश ने दस्तक दी है। दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने सुबह के समय एक-दो स्पेल में बारिश की बात कही थी। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाने की बात कही गई है। तापमान भी न्यूनतम 10 डिग्री पर रहेगा।

आज दिनांक 16 जनवरी, 2025 को 0830 बजे IST पर दर्ज न्यूनतम तापमान

  • सफदरजंग:
    • न्यूनतम तापमान: 10.3 डिग्री सेल्सियस
    • 24 घंटे का परिवर्तन: +4.3 डिग्री सेल्सियस
    • विचलन: +2.7 डिग्री सेल्सियस
  • पलम:
    • न्यूनतम तापमान: 9.5 डिग्री सेल्सियस
    • 24 घंटे का परिवर्तन: +2.8 डिग्री सेल्सियस
    • विचलन: +2.0 डिग्री सेल्सियस

आज कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वानुमान के अनुसार ज्यादातर जगहों पर गुरुवार को घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर अति घना कोहरा रह सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय एक-दो स्पेल में बारिश आ सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। 17 और 18 जनवरी को ज्यादातर जगह मध्यम कोहरा हो जाएगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रह सकता है। 19 और 20 जनवरी को कोहरा हल्का रह जाएगा। अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री तक रह सकता है। 21 जनवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 + 5 =