मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों पर भी नजर आएगा। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में एकबार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों पर भी नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होगी।
मौसम विभाग ने कल यानी रविवार से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने रविवार की शाम या रात से गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार यानी 6 अक्टूबर को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन दिल्ली एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छींटे पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। कभी कभी हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
मौसम विभाग 7 अक्टूबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दिन दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे भी पड़ेंगे। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।
मौसम विभाग की मानें तो 7 अक्टूबर के बाद दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम साफ हो जाएगा। 8 से लेकर 10 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। गौर करने वाली बात यह कि दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम ऐसे वक्त में खराब होने वाला है जब पराली जलाने से पलूशन बढ़ने की आशंका होती है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर के इलाकों में पलूशन में काफी कमी देखने को मिलेगी।
