Gold Rate – Gold Rate Weekly Update: सस्ता हुआ या बढ़ गया सोने का भाव, हफ्तेभर में यहां पहुंचा 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट – Gold Rate weekly update check latest price of 10 gram 24 karat gold tutc

0
24
Advertisement


सोने की कीमतों (Gold Rates) में इस साल 2025 की शुरुआत से ही खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां बीते वित्त वर्ष 2024-25 के बजट के बाद इसका दाम तेजी से कम हुआ था, तो वहीं बीते 1 फरवरी को पेश किए गए Budget 2025 के समय ये नए शिखर पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह की बात करें, तो सोना न केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, बल्कि घरेलू मार्केट में भी लगातार महंगा हो रहा है और इस अवधि में इसकी कीमत 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़ गई है. 

MCX पर Gold Rate में ये बदलाव 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की वायदा कीमतों में एक हफ्ते में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और लगाातर बढ़ते हुए नए रिकॉर्ड हाई लेवल तक पहुंचा है. हफ्तेभर पहले बीते 31 जनवरी (शुक्रवार) को 4 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट गोल्ड की वायदा कीमत 82,233 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 7 फरवरी को इसने 85,279 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई नया हाई लेवल छू लिया. हालांकि, इसके बाद इसकी कीमत में कारोबार खत्म होते-होते कुछ गिरावट आई, फिर भी ये 456 रुपये की तेजी लेकर 84,888 रुपये पर क्लोज हुआ. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो Gold Price हफ्तेभर में 2655 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. 

घरेलू बाजार में गोल्ड प्राइस  
अब बात करते हैं घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में आए चेंज (Gold Rate Change) के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (IBJA) के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 31 जनवरी को 82,086 रुपये थी, जो कि बीते शुक्रवार 7 फरवरी को बढ़कर 84,700 रुपये पर पहुंच गई. यानी एक हफ्ते में ही सोना घरेलू मार्केट में 2,614 रुपये महंगा हो गया है. अन्य क्वालिटी के सोने के ताजा भाव को देखें…

क्वालिटी                   सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट गोल्ड          84,700 रुपये/10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड          82,670 रुपये/10 ग्राम
20 कैरेट गोल्ड          75,380 रुपये/10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड          68,610 रुपये/10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड          54,630 रुपये/10 ग्राम

यहां ध्यान रहे कि IBJA की वेबसाइट पर मौजूद सोने की ये कीमतें बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के होती हैं. अलग-अलग शहरों में Gold Making Charge अलग-अलग होते हैं और इसके चलते गोल्ड प्राइस अलग-अलग हो सकता है. 

हफ्ते में ऐसे बदलती रही सोने की चाल  
अगर बीते सप्ताह सोने की कीमतों में रोजाना के हिसाब से चेंज पर गौर करें, तो सोमवार 3 फरवरी को Gold Rate 82,704 रुपये/10 ग्राम थी. इसके अगले कारोबारी दिन 4 फरवरी को ये 83,010 रुपये पर पहुंच गया और फिर 5 फरवरी को और बढ़कर 84,657 रुपये पर पहुंचा. इसके बाद मामूली गिरावट के साथ सोना 6 फरवरी को 84,613 रुपये पर आ गया. लेकिन सप्ताह के आखिरी दिन इसमें फिर उछाल आया और ये 84,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × two =