Google AI Search Feature: वर्ल्ड की जानी मानी टेक कंपनी Google एक बड़ा अपडेट लेकर आई है. गूगल ने भारत में AI-पावर्ड कन्वर्सेशनल सर्च फीचर यानी Google Search Live को लॉन्च कर दिया है. ये शानदार फीचर गूगल ऐप के AI Mode में उपलब्ध है. इसकी मदद से यूजर्स वॉइस और कैमरे के जरिए रियल टाइम में सवाल पूछ सकते हैं और उनका जवाब जान सकते हैं. यह अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी मौजूद है. Google ने एआई मोड में सात नई भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: अब इंटरनेट खत्म होने पर भी नहीं रुकेगी पेमेंट, RBI लाया ‘ऑफलाइन E रुपया’, ट्रांजेक्शन होगा झटपट
क्या है Google Search Live?
इस नए Google Search Live को गूगल का अगली पीढ़ी का बेहतरीन सर्च एक्सपीरियंस माना जा रहा है. यह फीचर Gemini AI की पावर और गूगल Project Astra तकनीक पर बेस्ड है. इसमें यूजर्स को कैमरा का इस्तेमाल करके AI को दिखाना, बोलकर सवाल पूछना और रियल टाइम विजुअल कॉन्टेक्स्ट जवाब मिलता है. ये फीचर वॉइस, टेक्स्ट और इमेज को मिलाकर आंसर्स बनाता है.
जैसे- अगर आप रियल टाइम में कैमरे के सामने कुछ सामान रखकर सवाल करेंगे कि कॉफी बनाने के लिए क्या-क्या सामान चाहिए? तो गूगल सर्च साइव आपको सामाग्री के साथ बनाने का तरीका भी बता देगा.
Google Search Live फीचर का ऐसे करें इस्तेमाल
गूगल के सर्च लाइव फीचर का इस्तेमाल करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गया है-
1. सबसे पहले अपने फोन में गूगल ऐप एपन करें,
2. अब Search बार के नीचे ‘Live’ बटन पर क्लिक करें या फिर Google Lens से इस फीचर का इस्तेमाल करें.
3. इसके बाद आप बोलकर, लिखकर या कैमरे के जरिए किसी प्रोडक्ट पर फोकस करके सवाल पूछ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: थिएटर जैसा मजा अब घर पर, 50 इंच स्मार्ट TV पर तगड़ा डिस्काउंट, कीमत बस इतनी कि तुरंत खरीद लेंगे!
Google Search Live में किन भाषाओं का सपोर्ट मिलता है?
गूगल का सर्च लाइव फीचर्स अभी English और Hindi को सपोर्ट कर सकता है. साथ ही Google ने AI Mode में सात भारतीय भाषाओं जैसे कि कन्नड, बंगाली, मराठी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और उर्दू को जोड़ा गया है. इन सभी भाषाओं को मिलाकर अब टोटल नौ भारतीय भाषाओं में ये फीचर पेश किया गया है. वहीं, ग्लोबल लेवल पर AI Mode 35 से भी ज्यादा भाषाओं और 200 देशों में मौजूद है

