Heatwave in Kanpur during nights after day, Kanpur Weather, Kanpur News Today, Kanpur News Hindi, Kanpur | कानपुर में दिन के बाद रातों में भी हीटवेव: 5.3 डिग्री तक चढ़ा तापमान; न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक शहर का, 32.6 डिग्री दर्ज – Kanpur News

0
13
Advertisement


हीटवेव के अलर्ट के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है।

कानपुर में गर्मी का सितम जारी है। लोगों को गंभीर हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी हवाओं के बावजूद तेज लू का अहसास हुआ। नमी का प्रतिशत अधिक होने के कारण हीट इंडेक्स 64 (गर्मी का अहसास) पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक कल कुछ राहत मिल सकती है। शु

.

नहीं बने मौसमी सिस्टम, बादलों ने दिया धोखा पश्चिमी विक्षोभ से राहत की संभावना जताई जा रही थी। बादलों की आवाजाही शुरू हो जाने से माना जा रहा था कि तापमान में गिरावट आएगी पर इसके विपरीत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में उछाल आ गया। सीएसए में तापमान 41.9 से बढ़कर 43.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 05.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

हीटवेव से लोगों को नहीं मिल पा रही है राहत।

हीटवेव से लोगों को नहीं मिल पा रही है राहत।

रातें भी होने लगीं बेहद गर्म प्रदेश में दिन के साथ रातें भी बेहद गर्म हो गईं। कानपुर में एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर रात का पारा 32.6 डिग्री पहुंच गया। यह प्रदेश में सर्वाधिक है। सबसे गर्म रात कानपुर में रिकॉर्ड की गई।

सीएसए के अनुसार, रात का पारा 31 डिग्री रहा। आगरा, अयोध्या, बहराइच, बलिया, हरदोई, बुलंदशहर समेत अनेक शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहा। रात के हीटवेव का अलर्ट पहले से था।

यूपी में पूर्वी छोर से प्रवेश करेगा मानसून मानसून की गति लगातार बढ़ रही है। माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र एक विशेष मार्ग से आगे बढ़ेगा। प्रदेश के एक छोर तक यह दबाव पहुंच रहा है।

17 जून तक इसके पहुंचने की संभावना है। इसके फौरी बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश के पूर्वी छोर से मानसून दस्तक देगा। कानपुर मंडल तक यह तेजी से पहुंचेगा।

सुबह से हो रही कड़ी धूप से लोग परेशान हो जा रहे हैं।

सुबह से हो रही कड़ी धूप से लोग परेशान हो जा रहे हैं।

राहत की संभावना नहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना नहीं दिख रही है। शुक्रवार को भी हीट वेव का अलर्ट रहेगा। शनिवार के बाद यदि विक्षोभ सक्रिय होता है तो आंधी-पानी की संभावना बन सकती है पर जिस तरह मौसमी चक्र बन रहा था, उसमें बाधा आ रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × five =