If you are not satisfied with the college, then do not take admission and directly choose the slide-up option | कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं तो नामांकन नहीं लेकर सीधा स्लाइड-अप का ऑप्शन चुनें – Patna News

0
17
Advertisement


पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में दूसरी मेधा सूची शनिवार को जारी कर दी गई। सूची के अनुसार नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पहले दिन 450 छात्र-छात्राओं ने नामांकन भी ले लिया है। डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन ने बताया कि दूसरी सूची में 27 हजार छात्रों का नाम

.

छात्र 9000 हजार हैं, जो पहली बार दूसरी मेधा सूची में ही आए हैं। करीब 4500 को फर्स्ट च्वॉइस मिला है। इन्हें स्लाइड-अप का विकल्प नहीं दिया गया है, क्योंकि ये स्लाइड-अप नहीं कर सकते हैं। वहीं 18000 वैसे अभ्यर्थी दूसरी सूची में शामिल हैं, जिन्होंने प्रथम मेधा सूची में नामांकन के बाद स्लाइड-अप विकल्प चुना था। दूसरी मेधा सूची में उन्हें मौका दिया गया है।

दूसरी मेधा सूची में जिन्हें फर्स्ट च्वॉइस मिला है, वे स्लाइड-अप नहीं कर सकते हैं। वहीं जिन्हें फर्स्ट च्वॉइस नहीं मिला है, वे अगर अपने कॉलेज से संतुष्ट नहीं है तो वे नामांकन नहीं लेकर सीधे स्लाइड-अप का विकल्प चुन सकते हैं। उन्हें तीसरी मेधा सूची में मौका दिया जायेगा। दूसरी सूची का नामांकन 26 जून तक लिया जायेगा। 27 को कॉलेज वैलिडेट करेंगे। इसी तरह थर्ड मेरिट लिस्ट 30 जून को जारी होगा। 4 जुलाई तक नामांकन और 5 जुलाई तक कॉलेज वैलिडेट करेंगे। चौथी सूची 8 जुलाई को जारी होगी। 12 जुलाई तक अंतिम तिथि तथा 14 जुलाई तक कॉलेज वैलिडेट करेंगे। 15 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ होंगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − 3 =