IND vs AUS LIVE: भारतीय टीम की बैटिंग शुरू, शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा से तूफानी प्रदर्शन की आस – ind vs aus 2nd t20 live score melbourne india vs australia match today updates tspoa tspok

0
11
Advertisement


India vs Australia, 2nd T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (31 अक्टूबर) मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत का स्कोर 1 ओवर के बाद 1-0 है. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा नाबाद बल्लेबाज हैं.

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में बारिश के चलते धुल गया था. ऐसे में ये दूसरा टी20 मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

इस मुकाबले के लिए कंगारू टीम में एक बदलाव किया गया. विकेटकीपर बैटर जोश फिलिप की जगह ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. दूसरी ओर भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 कोई बदलाव नहीं किया.

दूसरे टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन और जोश हेजलवुड.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मैचों में जीत हासिल की. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 11 मुकाबले जीते. वहीं 2 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका. यानी टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा काफी भारी रहा है.

भारत vs ऑस्ट्रेलिया (H2H)
कुल टी20I मैच: 33
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 11
भारत ने जीते: 20
बेनतीजा: 2

ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बेन ड्वारशुइस, तनवीर सांघा

भारतीय टीम का फुल स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और जितेश शर्मा (विकेटकीपर).

—- समाप्त —-



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 3 =