Jaipur Gold Silver Price: Gold increased by 500 rupees and silver by 700 rupees, know what are their prices in Jaipur bullion market today

0
35
Advertisement


Last Updated:

Jaipur Gold Silver Price: जेवराती सोने के भाव में भी 500 रुपए की आई है, अब इसके भाव 75,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा कल चांदी के भाव में 200 रुपए की गिरावट के बाद आज 700 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज…और पढ़ें

पिछले तीन दिन से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसके अलावा चांदी के भाव में कल गिरावट दर्ज की गई थी. इससे पहले 2 दिन से चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. आज फिर दोनों के भावों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक्सपर्ट के अनुसार अभी बाजार में कीमती धातुओं को खरीदने में लोगों का रुझान बहुत कम है. लेकिन जैसे-जैसे अब मलमास खत्म होता जा रहा है वैसे-वैसे वापस बाजार में रौनक लौट रही है.

ऐसे में अब सर्राफा व्यापारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. पिछले कुछ दिनों से बाजारों में कीमती धातुओं की डिमांड बहुत थी. क्योंकि, इस समय मलमास चल रहा है, इस समय में सोना और चांदी अन्य समानों को खरीदना शुभ नहीं होता है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 11 जनवरी को सोना और चांदी के भाव ये है.

सोना और चांदी के भाव बढ़े 
जयपुर सर्राफा मार्केट में सोना और चांदी के भावों में भारी उछाल आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 500 रुपए को बढ़ोतरी दर्ज की गई है, अब इसके भाव 80,200 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 500 रुपए की आई है, अब इसके भाव 75,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा कल चांदी के भाव में 200 रुपए की गिरावट के बाद आज 700 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब इसके भाव 92,700 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.

एक्सपर्ट के अनुसार भावों में आएगी कमी 
एक्सपोर्ट के अनुसार सोना और चांदी के भाव सामान्य होने की स्थिति जनवरी में कंट्रोल हो जाएगी. इससे आम लोगों को भी राहत मिलती है. इसके अलावा 14 जनवरी को मलमास खत्म हो जाएगा. जिसके बाद बाजारों में खरीदारी बढ़ जाएगी. इससे पहले सोना और चांदी के भाव गिरने की संभावना है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 − 5 =