Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में अब इसके भाव 87,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके…और पढ़ें

आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया
आज सोना और चांदी के भाव में मिलाजुला असर आया है. यानी, सोने में उछाल और चांदी में नरमी आई है. कल दोनों कीमती धातुओं के भावों गिरावट आई थी. एक्सपर्ट के अनुसार वेडिंग सीजन के चलते अभी बाजार में कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ रही हैं. जिससे इनके भावों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसी का नतीजा है कि सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. मलमास खत्म होने के बाद बहुत कम बार इनके भाव में कमी आई है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि सोने में एक साल में 31 प्रतिशत से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है.
एक्सपर्ट के मुताबिक मलमास खत्म होने के सोना और चांदी के गहनों की मांग अधिक बढ़ने के कारण इनके भावों में बढ़ोतरी अधिक हुई है. आगमी दिनों में भी आम लोगों को सोना और चांदी के भाव में राहत मिलने के आसार नहीं हैं. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं.इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 9 फरवरी को सोना और चांदी के भाव है.
सोने के भाव बढ़े और चांदी के भाव गिरे
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में अब इसके भाव 87,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 500 रुपए बढ़े है. अब इसके भाव 81,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. वहीं, चांदी के भाव में पिछले तीन दिन से गिरावट का दौर आज भी जारी है. आज इसके भावों में भी 200 रुपए की गिरावट आई है. इसके भाव अब 97,800 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.
छह महीने में सोने में 20 फीसदी की तेजी आई
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि जयपुर के सर्राफा मार्केट में इस महीने सोने में 7 फीसदी से ज्यादा यानी 5,600 रुपए प्रति दस ग्राम की वृद्धि दर्ज की गई. पिछले छह महीने में सोने में 20 फीसदी की तेजी आई है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश के लिए सोने की खरीदारी बढ़ी है. इसके चलते पिछले एक महीने में सोना तेजी से बढ़ा है.
Jaipur,Rajasthan
February 09, 2025, 08:32 IST
