Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में तप रहे पहाड़, जम्मू में प्री-मानसून की बारिश शुरू; देर रात तक झमाझम बरसे बादल

0
26
Advertisement


जम्मू संभाग में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले सप्ताह में वर्षा की संभावना है और यदि लगातार तीन दिन तक तेज वर्षा होती है तो इसे मानसून का आगाज माना जाएगा। कश्मीर में तापमान सामान्य से अधिक है लेकिन 21-22 जून को वर्षा की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू संभाग में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह कुछ देर के लिए और फिर देर रात को मूसलधार वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले सप्ताह में लगभग हर दिन वर्षा की संभावना है। यदि लगातार तीन दिन तक तेज वर्षा होती है तो इसे मानसून का आगाज माना जाएगा।

यदि ऐसा नहीं होता तो 25 से 27 जून तक मानसून के जम्मू में पहुंचने की संभावना है। सुबह बारिश के बाद जिस तरह से दिनभर उमस रही, उसे देखते हुए बरसात का दौर शीघ्र शुरू होने की संभावना है। उधर, कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21-22 जून को वर्षा के पहले जोरदार दौर की संभावना है। देर रात शुरू हुई बारिश मध्य रात्रि तक जारी रही। शाम को तेज हवा से मौसम में बदलाव दिख रहा था। 23-24 जून को प्रदेश में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

25-27 जून के दौरान फिर व्यापक स्तर पर मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। 28 से 30 जून के बीच भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी रहेगी।

कश्मीर के अधिकतर शहरों का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर रहा। जम्मू में तापमान में हल्की गिरावट आई और तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री नीचे आया है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 35.5 रिकॉर्ड किया।

पहलगाम का अधिकतम 30, गुलमर्ग का 25.2, जम्मू का अधिकतम तापमान 36.1, बनिहाल 30.6, बटोत 27.8, कटड़ा 32, भद्रवाह 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं, स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने बढ़ती गर्मी देख श्रीनगर नगर पालिका सीमा में आने वाले स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि नगरपालिका सीमा से बाहर आने वाले स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे।

जम्मू में शुक्रवार देर रात को झमाझम वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस वर्षा को प्री मानसून की दस्तक भी बताया जा रहा है l 

कई जगहों पर भारी बारिश 

मौसम विज्ञान ने जारी की चेतावनी 25-27 जून के दौरान जम्मू संभाग में मध्यम से भारी बारिश और कुछ जगहों पर तेज वर्षा का पूर्वानुमान है। भूस्खलन, बाढ़, कीचड़, पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर गिरने की घटनाओं की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। पहाड़ी क्षेत्रों की ओर यात्रा करने वालों को प्रशासन की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग या मुगल रोड से कश्मीर आने वालों को घरों से निकलने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम से पूर्ण जानकारी लेनी चाहिए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 + eight =