Jhanak Upcoming Spoiler Alert Moon and Jhanak to come face to face Rishi Stressed Star Plus show Jhanak Spoiler: झनक और मून का होगा आमना-सामना, क्या करेगा ऋषि?, Tv Hindi News

Date:

- Advertisement -


स्टार प्लस के सीरियल झनक में फैंस को जल्द ही देखने को मिलेगा कि झनक और मून का आमना-सामना होगा। वहीं, ऋषि झनक की बातों से खबरा जाएगा। उसे लगेगा कि झनक उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 29 June 2025 06:35 PM
Jhanak Spoiler: झनक और मून का होगा आमना-सामना, क्या करेगा ऋषि?

स्टार प्लस के सीरियल झनक में अबतक आपने देखा कि ऋषि झनक को अपने घर ले आया है। ऋषि के घरवाले झनक की बातों में उलझे रहते हैं। उसके काम करने के तरीके भी घरवालों को पसंद नहीं आ रहे हैं, इसके बावजूद भी वो झनक पर प्यार लुटा रहे हैं। ऋषि ने अभी तक मून को झनक के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। अब आप जल्द ही देखेंगे कि सीरियल में झनक और मून का आमना-सामना होगा।

झनक से नाराज है ऋषि

ऋषि झनक को घर तो ले आया है, लेकिन वो झनक से बहुत गुस्सा है। उसे लगता है कि झनक की वजह से ही उसके जीवन में परेशानी आई है। वो झनक से अच्छे से बात नहीं करता है। उसे लगातार डर लगा रहता है कि कहीं झनक घरवालों को शादी की सच्चाई ना बता दे। 

झनक और मून की होगी मुलाकात

एक तरफ ऋषि घरवालों से झनक से शादी का सच छिपा रहा है। वहीं, दूसरी ओर ऋषि के घरवाले उसकी शादी का तैयारी कर रहे हैं। मून ऋषि से मिलने उसके घर आएगी। उस वक्त पहली बार मून और झनक की मुलाकात होगी। 

झनक पर फूटेगा ऋषि का गुस्सा

सीरियल में आप देखेंगे कि मून जब ऋषि के यहां आएगी तो झनक ऋषि से उसकी शादी के बारे  में सवाल करेगी। झनक कहेगी कि क्या उसकी असली शादी में बहुत धूमधाम होगी। झनक के सवालों से ऋषि परेशान हो जाएगा। वो झनक पर गुस्सा करेगा। उसे लगेगा कि झनक उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। 



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + thirteen =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Steam Machine sold out already in some regions ahead of release

The Steam Machine is already sold out in...

Murder mystery games: This cozy medieval RPG is perfect for true-crime obsessives

Fans of true crime know there's nothing more...

Top Selling Gadgets