Jio 5G unlimited Plan: यदि आप भी सस्ता इंटरनेट पाना चाहते हैं, अनलिमिटेड 5G का मजा उठाना चाहते हैं तो Jio 200 रुपये से भी कम में रिचार्ज प्लान दे रहा है। इसमें आपको अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।

349 रुपये वाला प्लान
जियो का 349 रुपये वाला प्लान भी शानदार है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग है। रोज 100 SMS मिलते हैं। रोज 2 जीबी डेटा दिया जाता है। अनलिमिटेड 5G डेटा भी है। प्लान की वैधता 28 दिन की है। अभी त्योहार के स्पेशल ऑफर जुड़े हैं। जियो होम पर नई कनेक्शन लेने पर दो महीने फ्री सर्विस है। जियो हॉटस्टार की 3 महीने फ्री मोबाइल या टीवी सब्सक्रिप्शन मिलती है। जियो एआई क्लाउड से 50 जीबी फ्री स्टोरेज भी है।
कौनसा प्लान सस्ता पड़ेगा
198 वाला प्लान 14 दिन का है। अगर महीने में दो बार रिचार्ज करें तो 396 रुपये लगेंगे। यह 349 वाले प्लान से थोड़ा महंगा पड़ता है। 349 वाला प्लान 28 दिन का है और एक महीने के लिए अच्छा है। दोनों में 2 जीबी रोज डेटा और अनलिमिटेड 5G है। My Jio ऐप से रिचार्ज करें तो कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लेगा। गूगल पे, पेटीएम या फोनपे पर 1 से 3 रुपये का शुल्क लग सकता है।
ऐसे करना होगा रिचार्ज
रिचार्ज करने के लिए आपको My Jio ऐप या इसकी साइट पर जाएं। इसके बाद प्रीपेड के ऑप्शन पर क्लिक करें और पॉपुलर प्लान पर जाएं। यहां आने के बाद आपको 5G Plans पर क्लिक करना होगा। फिर आपको 198 रुपये वाला या 349 वाला प्लान दिखेगा। इसके बाद Buy Now पर टैप करें और अपने मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर आपके पास पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां जानकारी भरने के बाद आप पे कर दें और इस प्लान का लुत्फ उठाएं।

