Karisma Kapoor ex husband Sunjay Kapur death Kareena Kapoor got emotional ater meeting with his sister Video viral

0
17
Advertisement


Kareena Kapoor Video: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. संजय कपूर को पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ा था. इस खबर के सामने आते ही करिश्मा की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ उनकी घर पहुंची. वहीं बहन से मिलने के बाद करीना काफी इमोशनल नजर आई. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो रोती हुई नजर आई.

करिश्मा के घर से रोते हुए निकलीं करीना!

संजय कपूर की मौत की खबर सुनकर करीना कपूर तुंरत अपने पति सैफ अली खान के साथ करिश्मा के घर पहुंची थी. वहीं जब एक्ट्रेस करिश्मा के घर से निकली तो उनके चेहरे पर उदासी और आंखों में आंसू नजर आए. एक्ट्रेस गाड़ी में बैठकर अपने आंसू पौंछती भी दिखाई दी. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरा में कैद कर लिया. एक्ट्रेस का ये वीडियो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है.


बेटे के जन्म के बाद पति से अलग हुई थीं करिश्मा

बता दें कि करिश्मा कपूर ने अपने करियर के टॉप पर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. दोनों की शादी साल 2003 में मुंबई में ही हुई थी. फिर साल 2016 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. वहीं करिश्मा से तलाक के बाद साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली. उनसे भी संजय को एक बेटा हुआ. हालांकि करिश्मा ने कभी दोबारा घर नहीं बसाया.


बच्चों के लिए दोस्त बन गए थे संजय-करिश्मा

करिश्मा कपूर ने भले ही संजय कपूर से तलाक ले लिया हो, लेकिन दोनों बच्चों की वजह से अक्सर मिलते रहते थे. संजय अपने दोनों बच्चों के बेहद करीब थे. वो सारे त्योहार अपनी फैमिली और बच्चों के साथ ही सेलिब्रेट करते थे. साथ ही उनकी हर जिम्मेदारी भी बखूबी उठाते थे.

ये भी पढ़ें –

Sana Makbul को हुआ लिवर सिरोसिस, ट्रांसप्लांट करने की आई नौबत

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × four =