kashmir vande bharat train record breaking ticket booking All Seats Booked For Next 10 Days After Inauguration वंदे भारत से कश्मीर का सफर ‘सुपरहिट’, रिकॉर्डतोड़ बुकिंग; टिकटों की लंबी वेटिंग, India News in Hindi

Date:

- Advertisement -


Hindi NewsIndia Newskashmir vande bharat train record breaking ticket booking All Seats Booked For Next 10 Days After Inauguration

अधिकारियों के मुताबिक अगले 10 दिनों तक की सभी सीटें पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। ये ट्रेन अब घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली जीवनरेखा बन चुकी है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 07:41 PM
वंदे भारत से कश्मीर का सफर 'सुपरहिट', रिकॉर्डतोड़ बुकिंग; टिकटों की लंबी वेटिंग

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस का कश्मीर तक सफर लोगों के बीच रोमांच और उत्साह का केंद्र बन गया है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल ‘चिनाब ब्रिज’ से गुजरती यह ट्रेन यात्रियों के लिए सपने जैसा अनुभव बन चुकी है। नतीजा यह कि अगले 10 दिनों तक की सीटें पूरी तरह फुल हैं और टिकटों पर लंबी वेटिंग चल रही है।

43000 करोड़ का रेल प्रोजेक्ट

करीब 43,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह रेल प्रोजेक्ट एक इंजीनियरिंग का चमत्कार है, जिसमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल – चिनाब ब्रिज – और कई लंबे सुरंगों से होकर सफर किया जाता है।

कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ना

हालांकि श्रीनगर से दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन नहीं है, यात्रियों को कटरा में ट्रेन बदलनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद यह रेल संपर्क कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कटरा-श्रीनगर के बीच चलने वाली दो ट्रेनें भीड़ के हिसाब से कम पड़ रही हैं और हर दिन प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है।

ये भी पढ़ें:फारूक अब्दुल्ला ने किए वैष्णो देवी के दर्शन, नई वंदे भारत से पहुंचे थे कटरा
ये भी पढ़ें:माता ने बुलाया है…कटरा-श्रीनगर वंदे भारत में यात्रा कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

पहले घाटी और देश के बीच केवल श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 44) ही संपर्क का जरिया था, जो बारिश और बर्फबारी में बंद हो जाया करता था। लेकिन अब रेल सेवा के चलते बारिश या बर्फ में भी कश्मीर “कट ऑफ” नहीं रहेगा। यह रेल लिंक हिमालय की भूगर्भीय चुनौतियों को पार करते हुए देश को कश्मीर से स्थायी रूप से जोड़ने वाला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बन चुका है।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

six − three =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Someone is playing World of Warcraft Classic on their mobile. Yes, they’re a heathen.

Some things just shouldn't exist. War. Famine. World...

All active Heartopia codes for free items

In Heartopia, you can redeem codes to earn...

RAM prices “will never be like last year again,” predicts PC maker Lenovo

High PC RAM prices really are here to...

Silent Hill f DLC adds legendary costume from the Fatal Frame II remake

Konami's Silent Hill f won hearts and minds...

Top Selling Gadgets