LSG vs MI Live score IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली गेंद पर छक्का मारा। दूसरी गेंद पर दो रन लिए। लेकिन तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर एक रन बना। अंतिम गेंद पर बल्लेबाजों ने रन नहीं लिया।
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। विल जैक्स 7 गेंद में पांच रन ही बना सके। रयान रिकल्टन भी 5 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। नमन और सूर्यकुमार के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 69 रन की साझेदारी हुई। नमन धीर ने 24 गेंद में 46 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 43 गेंद में 67 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 23 गेंद में 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। हार्दिक पांड्या 16 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। सैंटनर दो रन बनाकर नाबाद रहे। शार्दुल, आकाशदीप, आवेश और दिग्वेश ने 1-1 विकेट लिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और एडन मार्करन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श 31 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो छक्के और नौ चौके लगाए। निकोलस पूरन 6 गेंद में 12 रन ही बना सके। कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। आयुष बडोनी 19 गेंद में 30 और एडन मार्करम 38 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब्दुल समद चार और डेविड मिलर 14 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप खाता नहीं खोल सके। हार्दिक ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर पांच विकेट हॉल पूरा किया।
MI live score: 191/5 (20)
LSG: 203/8 (20)
LSG vs MI Live score: दिग्वेश सिंह राठी बने प्लेयर ऑफ द मैच
LSG vs MI Live score: दिग्वेश सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिग्वेश ने 4 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। दिग्वेश के अलावा लखनऊ के अन्य गेंदबाजों ने 40 या उससे अधिक रन लुटाए।
LSG vs MI Live score: लखनऊ ने मुंबई को हराया
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 67 रन बनाए
LSG vs MI Live score: तिलक वर्मा हुए रिटायर्ड आउट
LSG vs MI Live score: तिलक वर्मा 19वें ओवर में रिटायर्ड आउ हो गए हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर क्रीज पर उतरे हैं।
LSG vs MI Live score: शार्दुल ने अपने चौथे ओवर में दिए सात रन
LSG vs MI Live score: शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में सिर्फ सात रन दिए हैं। मुंबई को अब जीत के लिए 22 रन चाहिए।
LSG vs MI Live score: मुंबई को 12 गेंद में चाहिए 29 रन
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 12 गेंद में 29 रन चाहिए। टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 23 और हार्दिक 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs MI Live score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 43 गेंद में 67 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। आवेश खान ने उन्हें आउट किया।
LSG vs MI Live score: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 53 रन
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के लिए 24 गेंद में 52 रन चाहिए। मुंबई ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं।
LSG vs MI Live score: सूर्यकुमार यादव ने लगाई फिफ्टी
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद में अर्धशतक लगाया है। वह अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
LSG vs MI Live score: मुंबई ने 13 ओवर में बनाए 125 रन
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में तीन विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 46 और तिलक 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
LSG vs MI Live score: दिग्वेश ने नमन को किया आउट
LSG vs MI Live score: दिग्वेशन ने अपने दूसरे ओवर में नमन धीर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। नमन 24 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए।
LSG vs MI Live score: सूर्यकुमार-नमन ने पारी को संभाला
LSG vs MI Live score: सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
LSG vs MI Live score: पावरप्ले में मुंबई ने बनाए 64 रन
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। नमन 35 और सूर्यकुमार 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs MI Live score: रयान रिकल्टन भी लौटे पवेलियन
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने तीसरे ओवर में दूसरा विकेट गंवा दिया है। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। रयान 5 गेंद में 10 रन ही बना सके।
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। विल जैक्स 7 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए।
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 203 रन
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लेकर पांच विकेट हॉल पूरा किया। आखिरी ओवर में 15 रन बने
LSG vs MI Live score: डेविड मिलर हुए आउट
LSG vs MI Live score: लखनऊ को डेविड मिलर के रूप में सातवां झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने मिलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मिलर 13 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए।
LSG vs MI Live score: ट्रेंट बोल्ट ने अब्दुल समद को किया आउट
LSG vs MI Live score: ट्रेंट बोल्ट ने अपने तीसरे ओवर में पहला विकेट झटका है। उन्होंने अब्दुल समद को पवेलियन का रास्ता दिखाया। समद 4 रन ही बना सके।
LSG vs MI Live score: हार्दिक पांड्या को मिली तीसरी सफलता
LSG vs MI Live score: हार्दिक पांड्या ने एडन मार्करम को आउट करके मैच में तीसरी सफलता हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। मार्करम 38 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए।
LSG vs MI Live score: एडन मार्करम ने लगाई फिफ्टी
LSG vs MI Live score: एडन मार्करम ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और दो चौके लगाए।
LSG vs MI Live score: अश्ववनी ने बडोनी को किया आउट
LSG vs MI Live score: आयुष बडोनी 19 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अश्वनी ने उन्हें आउट किया।
LSG vs MI Live score: लखनऊ ने 14 ओवर में बनाए 138 रन
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। बडोनी 20 और मार्करम 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs MI Live score: ऋषभ पंत का फ्लॉप शो जारी
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। पंत ने मुंबई के खिलाफ 6 गेंद में दो रन बनाए।
LSG vs MI Live score: मुंबई ने की वापसी
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस ने निकोलस पूरन को आउट करके मैच में वापसी की है। हार्दिक ने पूरन को कैच आउट करवाया। पूरन 6 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।
LSG vs MI Live score: लखनऊ का पहला विकेट गिरा
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें ओवर में पहला झटका लगा है। मिचेल मार्श 31 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए।
LSG vs MI Live score: पावरप्ले में लखनऊ ने बनाए 69 रन
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 69 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 30 गेंद में 60 रन और एडन मार्करम 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs MI Live score: लखनऊ ने 4 ओवर में बनाए 35 रन
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 35 रन बना लिए हैं। मार्श 19 गेंद में 28 और मार्करम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs MI Live score: मार्श को पहले ओवर में मिली जीवनदान
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श को पहले ही ओवर में जीवनदान मिला है। बोल्ट के ओवर में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर कीपर के पास गई लेकिन किसी को इसके बारे में पता नहीं चला। रिप्ले में देखने पर इसके बारे में पता चला।
LSG vs MI Live score: सूर्यकुमार खेल रहे 100वां मैच
LSG vs MI Live score: सूर्यकुमार यादव मुबंई इंडियंस के लिए 100वां मैच खेल रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में फील्ड पर उतरते ही ये उपलब्धि हासिल की।
LSG vs MI Live score: रोहित शर्मा हुए चोटिल
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा घुटने में लगी चोट के कारण लखनऊ के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी।
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर
LSG vs MI Live score: मुंबई ने जीता टॉस
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
LSG vs MI Live score: लखनऊ के तेज गेंदबाजों से बड़ी उम्मीद
LSG vs MI Live score: आकाशदीप हाल ही में लखनऊ की टीम से जुड़े हैं। वह इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। गेंदबाज को विश्वास है कि मयंक भी जल्द वापस करेंगे। लखनऊ ने आवेश खान, आकाशदीप और मयंक के लिए 28.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
LSG vs MI Live score: कुछ देर में होगा टॉस
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टॉस कुछ देर में होगा।
LSG vs MI Live score: पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर दोनों टीमें
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस को लगातार मैचों में हार के बाद तीसरे मुकाबले में जीत नसीब हुई, जिसकी बदौलत टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंची। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम चौथे से सातवें स्थान पर खिसक गई है।
LSG vs MI Live score: रोहित शर्मा को नहीं मिल रही प्लेइंग इलेवन में जगह
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है। उन्हें दो मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जगह मिली। रोहित खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिसके कारण कप्तान हार्दिक पांड्या ने ये फैसला लिया है।
LSG vs MI Live score: आकाशदीप की हो सकती है वापसी
LSG vs MI Live score: रिहैब के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ने वाले मध्यम तेज गेंदबाज आकाशदीप ने गुरुवार को कहा कि वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं। आकाशदीप ने कहा “मै पूरी तरह फिट हूं और टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करने को बेकरार हूं। चोट के कारण मै टीम के साथ ज्यादा समय नहीं बिता सका हूूं मगर टीम प्रबंधन के सहयोग से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करुंगा।”
LSG vs MI Live score: लखनऊ बनाम मुंबई हेड टू हेड
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से लखनऊ ने 5 जीते हैं। मुंबई की टीम सिर्फ एक मैच जीत सकी है। लखनऊ ने आईपीएल में मुंबई के खिलाफ अपने छह मुकाबलों में से पांच में जीत हासिल करते हुए बढ़त हासिल की है।
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड
LSG vs MI Live score: लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ कुलकर्णी
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस स्क्वॉड
LSG vs MI Live score: मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, बेवन जैकब्स, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर




