Mathura BJP Jiladhyaksh List 2025 : भाजपा ने करीब दो महीने के माथापच्ची के बाद आज जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. यह BJP में पहली बार हुआ है कि जिले में जिलाध्यक्षों की नामों की घोषणा की गई है. मथुरा में बीजेपी जिलाध्यक्ष का नाम का ऐलान हो गया है. बीजेपी निर्भय पांडे बीजेपी के जिलाध्यक्ष घोषित हो गए हैं. राजू यादव मथुरा महानगर अध्यक्ष बने हैं.
निर्भय पांडेय मथुरा के जिलाध्यक्ष बने
राजू यादव मथुरा महानगर अध्यक्ष बने
कौन है निर्भय पांडे
निर्भय पांडे को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह मूलरूप से कोसीकलां के रहने वाले हैं. निर्भय पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं. इससे पहले किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला महानगर मंत्री के पद पर रह चुके हैं. निर्भय पांडे किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं.
मथुरा में भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारी की बैठक के बाद रविवार दोपहर महानगर और जिला अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया गया वर्तमान में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे को ही पार्टी ने जिम्मेदारी दी है जबकि महानगर अध्यक्ष राजू यादव को बनाया है. इस घोषणा के बाद राजू यादव के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की.
मनेगा जश्न
इस आयोजन के दौरान जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद, जिलों में जश्न मनाए जाने की उम्मीद है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा.साथ ही, पार्टी की आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास पैदा होगा.
यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: कौन हैं गोरखपुर जिलाध्यक्ष बने जनार्दन तिवारी, बीजेपी ने युवा चेहरों के साथ खेला दलित और ओबीसी कार्ड
