MIT Alumni Reunion 2025 Celebrating 25 Years of Engineering Excellence एलुमिनाई मीट में एक-दूसरे से मिलकर भावुक हुए छात्र, Moradabad Hindi News

0
25
Advertisement


Moradabad News – मुरादाबाद में एमआईटी सभागार में 1996-2000 बैच के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह ‘सिल्वर जुबली समागम 2025’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया।…

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 14 June 2025 09:22 PM
एलुमिनाई मीट में एक-दूसरे से मिलकर भावुक हुए छात्र

मुरादाबाद। एमआईटी सभागार में एमआईटी से 1996-2000 बैच के पुरातन छात्रों का मिलन समारोह ‘सिल्वर जुबली समागम 2025 का आयोजन किया गया। इस समारोह में तब के इंजीनियरिंग छात्रों ने अपने विचारों, भावनाओं और पिछले वर्षों में किए गए अपने सफर को वर्तमान के छात्रों और शिक्षकों से साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन वाईपी गुप्ता, सेक्रेटरी आदर्श अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डॉ. रोहित गर्ग ने सभी अतिथियों एवं पूर्व छात्रों का स्वागत किया। पूर्व छात्रों ने संस्थान में बिताए पलों को साझा किया। रंगारंग कार्यक्रमों के दौर से छात्र-छात्राओं ने पूर्व छात्रों के समक्ष गायन वादन एवं नाट्य प्रस्तुतियों से उनके 25 साल पुराने कॉलेज की यादें ताजा की।

इस समारोह में 1996-2000 बैच से सैन फ्रांसिस्को से प्रिंसिपल इंजीनियर अजीत पाल सिंह गिल, क्राफ्ट हिंट मेलबर्न से हिमांशु त्रिपाठी, एनटीपीसी से जनरल मैनेजर अमित कुमार राय, लॉन्गटैडी पाइप टीन लिमिटेड दुबई से नवीन कुमार तिवारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा से स्वदेश कुमार शामिल रहे। इस दौरान 45 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए। पूर्व छात्रों ने अपना संक्षिप्त विवरण दिया। इस समारोह के संयोजक संस्थान के सहायक प्रवक्ता मानस सिंघल एवं उनकी टीम ने सभी पूर्व छात्रों से बातचीत की और सभी को इस आयोजन में इकट्ठा किया। इस मौके पर दीपक सिंह, जुबैर इकबाल, कंचन, सुचेता सक्सेना, संजीव सिसोदिया, नीरज अग्रवाल, एके सिंह, डॉ. मुनीष छाबड़ा आदि मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − seven =