Night temperatures will drop to 40 degrees in the first week, with dry weather in the second and third, and severe cold in the final week due to a disturbance. | पहले सप्ताह में 40 तक गिरेगा रात का पारा, दूसरे-तीसरे में शुष्क मौसम, अंतिम हफ्ते में विक्षोभ से तेज सर्दी – Ajmer News

0
13
Advertisement


.

नवंबर में पहले सप्ताह से ही सर्दी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री आैर न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते देर रात हल्की बारिश हुई। पुष्कर में रात 10.30 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश से मेले में मेला क्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बिखर गई। वहीं अस्थाई दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। जबकि सप्ताह के अंत यानी 5 नवंबर से 7 नवंबर के बीच रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। लेकिन दोपहर का पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार नवंबर के दूसरे व तीसरे सप्ताह में तापमान में ज्यादा-उतार चढ़ाव नहीं होगा, मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश के आसार नहीं है। देर रात व अलसुबह हल्की धुंध आैर ठंडी हवाएं चलेंगी। आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते बादल-बारिश के साथ रातें आैर सर्द होंगी। शीत लहर के चलते कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

_photocaption_स्थान: ब्यावर रोड पर झमाझम बारिश समय: रात 11 बजे*photocaption*

} 27 नवंबर 2015 : 10.70

} 15 नवंबर 2016 : 11.50

} 24 नवंबर 2017 : 8.70

} 7 नवंबर 2018 : 10.40

} 20 नवंबर 2019 : 13.60

} 22 नवंबर 2020 : 8.90

} 23 नवंबर 2021 : 10.20

} 7 नवंबर 2022 : 19.30

} 22 नवंबर 2023 : 11.90

} 21 नवंबर 2024 : 10.20

} 13 नवंबर 2015 : 33.80

} 21 नवंबर 2016 : 330

} 1 नवंबर 2017 : 34.40

} 1 नवंबर 2018 : 340

} 1 नवंबर 2019 : 34.40

} 7 नवंबर 2020 : 32.70

} 1 नवंबर 2021 : 33.20

} 4 नवंबर 2022 : 36.10

} 3 नवंबर 2023 : 34.20

} 2 नवंबर 2024 : 35.30

10 साल में कब कितना रहा दिन-रात का पारा

नवंबर का मौसम

एनालिसिस: नवंबर में कभी मार्च जैसी गर्मी तो कभी दिसंबर से ज्यादा सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में कभी मार्च जैसी गर्मी महसूस की गई तो कभी दिसंबर से भी ज्यादा सर्दी। 10 नवंबर 1994 को दोपहर का पारा 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं 98 साल पहले 18 नवंबर 1926 को रात का पारा 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इतना कम तापमान नवंबर में दुबारा दर्ज नहीं किया गया। 24 नवंबर 2010 को एक दिन में 46 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। पिछले दस सालों में 20 नवंबर 2021 में 2.9 एमएम, 26 नवंबर 2020 को 5.3 एमएम और 8 नवंबर 2019 के दिन 7.5 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

न्यूनतम तापमान

अधिकतम तापमान



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three + sixteen =