Pakistani minister said- India can attack at any time | पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत कभी भी हमला कर सकता है: कहा- पाकिस्तान पूरी तरह हाई अलर्ट पर, सेना ने संभावित भारतीय हमले की जानकारी दी

0
23
Advertisement


इस्लामाबाद18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

रॉयटर्स से बात करते हुए आसिफ ने कहा,

QuoteImage

हमने अपनी सेना को मजबूत कर लिया है, क्योंकि अब हमला कभी भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ रणनीतिक फैसले लेने पड़ते हैं, जो ले लिए गए हैं।

QuoteImage

आसिफ ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने सरकार को संभावित भारतीय हमले के बारे में जानकारी दे दी है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं बताया कि उन्हें हमले के आसार क्यों लग रहे हैं।

आसिफ ने कहा कि ‘पाकिस्तान पूरी तरह हाई अलर्ट पर है और हम परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेंगे, जब हमारे अस्तित्व पर सीधा खतरा होगा।’

भारत के पाकिस्तान के खिलाफ लिए फैसले

पाकिस्तानी मंत्री और अधिकारी लगातार विवादित बयान दे रहे

पहलगाम हमले को लेकर भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता खत्म करने के बाद पाकिस्तानी मंत्री और अधिकारी लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। पढ़िए बीते एक हफ्ते में पाकिस्तान की तरफ से दिए गए कुछ विवादित बयान…

26 अप्रैल: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर

मुनीर शनिवार को टू-नेशन थ्योरी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। मुनीर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी (PMA) में कैडेट्स की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं- धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा और सोच में हिंदुओं से अलग हैं। हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान बनाने के लिए बहुत बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।

26 अप्रैल: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ

शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी में एक परेड को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि पहलगाम हमले का आरोप लगाकर पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। पहले भी पाकिस्तान पर ऐसे हमले के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसे पूरी तरह से बंद किया जाना जाहिए। एक जिम्मेदार देश के तौर पर पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और पारदर्शी जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है।

शरीफ ने कहा कि भारत दुनिया को गुमराह कर रहा है। बिना किसी विश्वसनीय जांच और सबूत के पाकिस्तान पर झूठा आरोप लगाकर देश को बदनाम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 2 =