Piyush Chawla Retirement: विराट-रोहित के बाद इस वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास, किया ये इमोशनल पोस्ट – piyush chawla two time world cup winner announces retirement from all forms of cricket shares emotional post

Date:

- Advertisement -


Piyush Chawla Retirement: भारतीय स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। 36 साल के चावला 2007 की टी20 और 2011 की वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पीयूष चावला ने भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले और कुल 43 विकेट चटकाए।

वहीं पीयूष चावला आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके हैं। 2014 में केकेआर की आईपीएल जीताने में इनका अहम योगदान है। बेंगलुरु में हुए फाइनल मैच में उन्होंने टीम के लिए जीत दिलाने वाला रन बनाया था।

पीयूष चावला ने किया इमोशनल पोस्ट

अपने आधिकारिक बयान में पीयूष चावला ने भावुक होकर लिखा, “मैदान पर दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद अब वक्त आ गया है इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का। भारत के लिए सबसे इंटरनेशनल लेवल पर खेलना, 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना, मेरे लिए ये सब किसी सपने से कम नहीं था। इस सफर का हर पल मेरे लिए एक आशीर्वाद रहा है, जिसे मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा। मैं उन सभी आईपीएल टीमों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस।”

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

पीयूष चावला ने अपने बयान में लिखा, “आईपीएल मेरे करियर का एक बेहद खास हिस्सा रहा है और वहां बिताए हर पल को मैंने दिल से जिया और संजोया है। मैं अपने दिवंगत पिता का विशेष रूप से उल्लेख करना चाहता हूं, जिनका मुझ पर अटूट विश्वास था। उन्हीं के भरोसे ने मुझे वो रास्ता दिखाया जिस पर मैं चला। अगर वो मेरे साथ न होते तो शायद ये सफर कभी पूरा नहीं हो पाता। आज का दिन मेरे लिए बहुत भावुक है, क्योंकि मैं इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से आधिकारिक रूप से संन्यास ले रहा हूं। भले ही अब मैं मैदान से दूर हो जाऊं, लेकिन क्रिकेट हमेशा मेरे दिल और आत्मा में जिंदा रहेगा। अब मैं इस खेल से मिली सीख और यादों को साथ लेकर एक नई शुरुआत के लिए तैयार हूं।”

पीयूष चावला ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, “कृतज्ञता के साथ अपने इस क्रिकेट सफर का एक खूबसूरत अध्याय समाप्त कर रहा हूं। मैं खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। इस लंबे और यादगार सफर में मिले आपके प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद।”

हाल ही में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से और साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ही संन्यास ले लिया है।

RCB Victory Parade: बेंगलुरु में अब नहीं होगी RCB की विक्ट्री परेड, ट्रैफिक जाम के डर से कैंसल हुआ इवेंट



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 + thirteen =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

League of Legends Classic is real: “This was the right time”

League of Legends Classic is official. We weren't...

Are there any TTK codes?

June 27, 2026: We're still searching for new TTK...

Top Selling Gadgets