PM Kisan Nidhi: पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक – pm kisan samman nidhi yojana update method to check your name in beneficiaries list ahlbs

0
32
Advertisement


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है. फिलहाल किसानों के खाते में अब तक 18 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. सरकार ने 19वीं किस्त के रजिस्ट्रेशन प्रकिया की शुरुआत कर दी है. पहली बार पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

अभी भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

अगर आप पीएम किसान की अगली किस्तें पाना चाहते हैं तो ई-केवाईसी की प्रकिया पूरा होना जरूरी है. अगर आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें. किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. ऐसा नहीं करने की स्थिति में आप अगली किस्तों से वंचित रह सकते हैं.

इस वजह से अटक सकती है अगली किस्त

ई-केवाईसी के अलावा आपकी आगामी किस्तें अन्य वजहों से भी अटक सकती हैं. आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो. जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है. तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं. इसके अलावा खाता नंबर गलत होने पर भी आगामी किस्तों से आप वंचित रह सकते हैं. ऐसे में पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन स्टेटस पर गलत दी गई जानकारियों को सही कर लें. 

लाभार्थी सूची में चेक करें अपना नाम

अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपको मिलेगी या नहीं तो सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं. इसके लिए नीचे दी गई प्रकिया का पालन करें.

> सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
> यहां Farmers Corner के सेक्शन में जाएं और Beneficiary List पर क्लिक करें.
> किसान अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करवाएं.
> अब Get Report पर क्लिक करें
> इसके बाद सामने आई लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं.

किसानों को सालाना भेजे जाते हैं 6 हजार रुपये

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

six + 4 =