Preparations for Saraswati Puja are in the final stage, idols are available from 1000 to 9000 rupees, cost has increased this year | सरस्वती पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में, 1000 से 9000 रुपए तक की मूर्तियां उपलब्ध, इस वर्ष लागत में हुई वृद्धि – Jamtara News

0
30
Advertisement


.

सरस्वती पूजा जामताड़ा जिले में सरस्वती पूजा की तैयारियां जोरों पर है। 3 फरवरी को होने वाले इस आयोजन के लिए पूजा समितियां, विद्यालय, युवा संगठन और मूर्तिकार अपने-अपने स्तर पर अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिलेभर में पूजा की रंगत बढ़ती जा रही है, जिसमें मूर्तियों का रंग-रोगन, पंडाल सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना और प्रशासनिक तैयारियां शामिल हैं। खासकर, मूर्तिकारों की मेहनत और प्रशासन की सक्रियता पूजा समारोह को शांतिपूर्ण और सुखद बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोर्ट रोड स्थित चैती दुर्गा मंदिर के मूर्तिकार पीके दास और उनकी टीम इस समय मां सरस्वती की मूर्तियों का रंग-रोगन कर रहे हैं। पीके दास ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने कुल 90 मूर्तियां तैयार की हैं, जिनमें से 25 की बुकिंग हो चुकी है। इन मूर्तियों की कीमत 1000 रुपए से लेकर 9000 रुपए तक रखी गई है जो कला और सामग्री की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। पीके दास का कहना है कि महंगाई के कारण इस वर्ष मूर्तियां तैयार करने की लागत में वृद्धि हुई है। पहले जहां मिट्टी मुफ्त मिलती थी, अब उसे खरीदना पड़ता है और जगह का भाड़ा भी बढ़ गया है। इसके बावजूद, वह इस व्यवसाय को बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, ताकि पूजा समितियां और विद्यालयों को सस्ती और सुंदर मूर्तियांं मिल सकें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 + ten =