punjab announced school college closure till 7th september flood in haryana also पंजाब में 7 सितंबर तक स्कूल बंद, हरियाणा तक बाढ़ का असर; पूरी रात जमकर हुई बारिश, India News in Hindi

Date:

- Advertisement -


Hindi NewsIndia Newspunjab announced school college closure till 7th september flood in haryana also

हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक सात सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे।’ 

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Wed, 3 Sep 2025 12:29 PM
पंजाब में 7 सितंबर तक स्कूल बंद, हरियाणा तक बाढ़ का असर; पूरी रात जमकर हुई बारिश

पंजाब सरकार ने बाढ़ के चलते बिगड़े हालातों और लगातार बारिश के बीच सूबे में सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 7 सितंबर तक बंद रखने की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक सात सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे।’ बैंस ने कहा, ‘सभी से स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध है।’

इससे पहले सरकार ने तीन सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में भारी बाढ़ आ गई है। पंजाब में बारिश ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और भी बदतर कर दी है। पूरा पंजाब वर्षा जनित घटनाओं से प्रभावित है जिनमें 30 लोगों की जान चली गई है और 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के सीएम भगवंत मान से बात की है और उन्हें हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें:परिवर्तनी एकादशी पारण: उत्तराषाढा नक्षत्र और सौभाग्य योग में कल द्वादशी पर होगा एकादशी व्रत का पारण, जानें समय

हरियाणा में भी भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े हैं। राज्य में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर रखा है। पंजाब से लगते यमुनानगर और अंबाला जैसे जिलों में भारी बारिश और यमुना के बढ़े जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को पूरी रात भारी बारिश हुई और जिला प्रशासन ने अगले दो दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिले से होकर बहने वाली टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और बुधवार दोपहर बाद तक खतरे के निशान से ऊपर जा सकती है। प्रशासन ने नदी के आसपास बसी कॉलोनियों के लोगों को अलर्ट किया है। अंबाला में बीते 24 घंटों के अंदर ही 105.6 mm बारिश हो चुकी है।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 2 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

AMD graphics cards likely to rise by 10%, according to new leak

AMD graphics cards could be set for a...

Giant Simulator Reborn codes (July 2026)

Yes, endlessly tapping a PC mouse is surprisingly...

Pragmata was called disappointing by Capcom in early internal reviews

Pragmata, the sci-fi action shooter from Capcom, is...

Top Selling Gadgets