Punjab-Ludhiana- Heavy-Rain-Meteorological- Department-issued-yellow Alert-News | लुधियाना में तापमान गिरकर 32 डिग्री पहुंचा: तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी, प्रदेश के 16 जिलों में अलर्ट जारी – Ludhiana News

0
16
Advertisement


लुधियाना में बारिश का आनंद लेते बच्चे।

लुधियाना में आज जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह शहर का तापमान करीब 35 डिग्री था, लेकिन बारिश के बाद यह घटकर 32 डिग्री रह गया। बच्चों ने भी बारिश में भीगकर खूब मस्ती की। बाजारों में जगह-जगह जलजमाव हुआ, सड़कों पर घुटने

.

इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होगी, जिससे और लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ेगा, तापमान और भी नीचे आ सकता है।

लुधियाना में समराला चौक नजदीक सड़कों पर भरा बरसाती पानी।

लुधियाना में समराला चौक नजदीक सड़कों पर भरा बरसाती पानी।

लुधियाना में मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

आज पंजाब के पठानकोट और होशियारपुर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लुधियाना में बारिश से गुजरते वाहन।

लुधियाना में बारिश से गुजरते वाहन।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − five =