Punjab Rain: पंजाब में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, शिमला में बर्फबारी का दिखेगा असर

Date:

- Advertisement -


पंजाब (Punjab Weather Update) में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने आंधी और वर्षा की संभावना जताई है। दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। वीरवार को पंजाब में आंधी तूफान के साथ वर्षा की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Rain in Punjab: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को पंजाब के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। फाजिल्का में जहां रात में तेज हवाओं के बीच वर्षा हुई, वहीं कई जिलों में दोपहर बाद धूप के बीच बादलों ने दस्तक दी।

आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

इस दौरान हवा भी चलती रही। मौसम विभाग ने आंधी वर्षा की संभावना जताई थी। मौसम में बदलाव आने की वजह दिन के तापमान में भी गिरावट आई। विभाग के अनुसार मोगा में दिन का तापमान 22.3 डिग्री, जालंधर में 23.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर, मोहाली रोपड़, फिरोजपुर व एसबीएस नगर में दिन का तापमान 24 डिग्री, लुधियाना, चंडीगढ़, बठिंडा, फाजिल्का में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के 4 जिलों के लोग रहें सावधान! मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

जबकि पटियाला में 27 डिग्री सेल्सिय तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की तुलना में तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को पंजाब (Punjab Weather Today) में आंधी तूफान के साथ वर्षा की संभावना है। जिले लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 21 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा।

बदलते मौसम के बीच वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

मौसम में बदलाव आने की वजह से वायरल बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। डॉ. अमित सिंगला ने कहा कि मौसम बदलने की वजह से वायरस एक्टिव हो जाता है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर दिखने लगता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से चला जाता है। इसलिए घर के एक सदस्य के बीमार होने के बाद अन्य सदस्य भी चपेट में आ जाते हैं।

वायरस के मुख्य लक्षणों में जुकाम, खांसी, बुखार, शरीर का अकड़ना है। इसका असर तीन से पांच दिन तक रहता है। कई मरीजों के ठीक होने में 10 दिन तक लग रहे हैं। खांसी को ठीक होने के लिए 15 दिन लग रहे हैं। सुबह से शाम तक अस्पताल में वायरस से पीड़ित लोग आ रहे हैं। ओपीडी में 90 फीसदी इसी वायरस से पीड़ित हैं।डॉ. सिंगला ने बताया कि देखने में आ रहा है कि आजकल जो वायरस आया हुआ है। वह काफी खतरनाक है। इसके बचाव के लिए उसी प्रकार पालन करना होगा जिस प्रकार कोरोना के समय में किया था। सामाजिक दूरी रखनी होगी। भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना होगा। माता-पिता को अपील की कि अगर बच्चे को बुखार खांसी है, तो कम से कम एक सप्ताह स्कूल न भेजा जाए क्योंकि इससे सेहत पर पूरा असर होता है। दूसरे बच्चे बीमार होने का खतरा पैदा हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: आज कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश, उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 10 इंच तक पड़ सकती है बर्फ

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 + twenty =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Ride Storm codes (July 2026)

Unless you're the type to pull a wheelie...

Hot Dogs, Horseshoes & Hand Grenades finally leaves early access after 10 years

Hot Dogs, Horseshoes & Hand Grenades (H3VR) entered...

Top Selling Gadgets