Raid 2 Worldwide Collection: विदेशों में Ajay Devgn ने कर दिया खेल! 3 दिन में ही मालामाल हो गए रेड 2 के मेकर्स

Date:

- Advertisement -


Raid 2 Worldwide Box Office Collection अजय देवगन की दमदार फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में आ चुकी है। पिछले 7 सालों से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अजय देवगन अमन पटनायक के अवतार में वापस आ गए और उनका क्रेज सिनेमाघरों में साफ-साफ दिख रहा है। विदेशों में भी फिल्म जमकर नोट छाप रही है।

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raid 2 Box Office Collection Worldwide: सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि हर दिन किसी न किसी फिल्म के दूसरे या तीसरे पार्ट का एलान हो रहा है। कुछ फ्रेंचाइजी की फिल्में तो सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं और कुछ रिलीज के बाद ही तबाही मचा देती हैं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का राज चल रहा है।

अजय देवगन पिछले कुछ समय से सीक्वल फिल्मों से सनसनी फैला रहे हैं। पहले सिंघम अगेन और अब रेड 2 के साथ वह बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए हैं। 1 मई को उनकी फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने आते ही बड़ी-बड़ी फिल्मों की छुट्टी कर दी है। भारत में फिल्म अच्छी कमाई तो कर ही रही है, चलिए आपको बताते हैं कि विदेशों में इसका क्या हाल है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई रेड 2

रेड 2 गुरुवार को बड़े पर्दे पर आई। इसके साथ तमिल से फैमिली टूरिस्ट-रेट्रो, तेलुगु की हिट द थर्ड केस और हिंदी में द भूतनी भी रिलीज हुईं। पहले दिन तो रेड 2 पर रेट्रो भारी पड़ गई, लेकिन तीसरे दिन अजय देवगन ने सभी फिल्मों की छुट्टी कर दी और उनकी फिल्म सबसे आगे निकल गई।

विदेशों में रेड 2 का कलेक्शन

भारत में शानदार कारोबार करने के बाद विदेशों में भी रेड 2 ने ठीक-ठाक कारोबार किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिनों में रेड 2 ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 40.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ओवरसीज में कमाई मात्र 3.35 करोड़ रुपये ही रह पाई। भारत में ही ग्रॉस कलेक्शन 37.47 करोड़ रुपये हो गया था।यह भी पढ़ें- Raid 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर पड़ेगी Ajay Devgn की ‘रेड’, कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
Raid 2Photo Credit – Xबात करें तीसरे दिन की तो रेड 2 ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी तीन दिनों के हिसाब से अजय देवगन स्टारर फिल्म का कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने पहले दिन एक डीसेंट ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई में गिरावट हुई थी लेकिन तीसरे दिन रेड 2 ने भरपाई कर ली थी। यहां देखिए तीन दिनों की कमाई का ग्राफ…

  • पहला दिन – 19.25 करोड़
  • दूसरा दिन – 12 करोड़
  • तीसरा दिन – 18 करोड़

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन Ajay Devgn ने पहना बॉक्स ऑफिस का ताज, इन फिल्मों को किया क्लीन बोल्ड

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

thirteen − ten =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Final Fantasy 7 Revelations datamining has fans hopeful for DLC

Final Fantasy 7 Rebirth, the second entry in...

Amazon Prime members can now stream 2025 superhero hit Dispatch

Each month, Amazon Prime members get two new...

Ontos, next sci-fi game from Amnesia and Soma studio, delayed to 2027

Those who enjoy being scared out of their...

Top Selling Gadgets