Railway GK Quiz: रेलवे का कौन-सा जोन है ‘किंग’? ग्रुप डी परीक्षा से पहले जान लें इन 20 सवालों के जवाब – railway gk in hindi important question and answers for exams preparation

0
25
Advertisement


Railway GK Question Answer in Hindi: रेलवे की Group-D परीक्षा की तैयार कर रहे हैं तो जीके महत्वपूर्ण है। यहां आप भारतीय रेलवे से जुड़े 20 सबसे महत्वपूर्ण GK प्रश्न पढ़ें और अपनी तैयारी को मजबूती दें।

Railway GK Quiz in Hindi: अगर आपका सपना रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का है तो आपको अपनी जीके की तैयारी मजबूत करनी होगी। जनरल नाॅलेज किसी भी एग्जाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेलवे की सभी परीक्षाओं में जीके के प्रश्न आते हैं और उनमें कुछ प्रश्न रेलवे से जुड़े भी हो सकते हैं। रेलवे Group-D परीक्षा नवंबर-दिसंबर में आयोजित होने वाली है। अगर आप भी तैयारी कर रहे हैं तो इस लेख में हम लाए हैं भारतीय रेलवे से जुड़े 20 महत्वपूर्ण सवाल, जो आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करेंगे।

प्रश्न 1: भारत में पहली ट्रेन कब और कहां चली थी?

उत्तर: इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, भारत में ट्रेन का इतिहास काफी पुराना है। 170 साल पहले यानि 16 अप्रैल 1853 में पहली ट्रेन चली थी। इस ट्रेन ने तत्कालीन बंबई के बोरीबंदर से ठाणे के बीच दूरी तय की थी।

प्रश्न 2: भारतीय रेलवे की स्थापना कब हुई?

उत्तर: भारतीय रेलवे की शुरुआत 16 अप्रैल 1853 को हुई थी और इसी दिन रेलवे का उद्घाटन समारोह हुआ था।
प्रश्न 2: भारतीय रेलवे का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: भारतीय रेलवे का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

प्रश्न 3: कौन-सा रेलवे जोन सबसे बड़ा है?

उत्तर: किलोमीटर के हिसाब से रेलवे का सबसे बड़ा जोन- उत्तर रेलवे है। यह 6,807 किलोमीटर एरिया को कवर करता है। इसी वजह से इसे रेलवे का ‘किंग’ भी कहा जाता है।

प्रश्न 4: किस शहर में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा जंक्शन है?

उत्तर: पश्चिम बंगाल में हावड़ा जंक्शन को सबसे बड़ा जंक्शन माना जाता है। यहां 23 प्लेटफाॅर्म हैं।

प्रश्न 5: भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है?

उत्तर: सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी) तक है। यह 4155 किलोमीटर की दूरी कवर करती है और इसकी यात्रा में 70 से अधिक घंटे लगते हैं।

प्रश्न 6: कंप्यूटरीकृत प्रणाली वाला पहला जोन कौन सा है?

उत्तर: भारतीय रेलवे का उत्तर रेलवे जोन 1986 में कंप्यूटरीकृति आरक्षण प्रणाली पहला जोन बना था।

प्रश्न 7: भारत की सबसे तेज ट्रेन कौन सी है?

उत्तर: वंदे भारत एक्सप्रेस (अधिकतम गति 180 किमी/घंटा)।

प्रश्न 8: ‘लाइफलाइन ऑफ मुंबई’ कहलाने वाली ट्रेन कौन सी हैं?

उत्तर: मुंबई की लोकल ट्रेनें।

प्रश्न 9: भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट कहां है?

उत्तर: इंडिया का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट- मुंबई और अहमदाबाद के बीच बनाया जा रहा है।

प्रश्न 10: भारतीय रेलवे के 50 प्रतिशत से अधिक कोचों का उत्पादन करने वाली रेल कोच फैक्ट्री कहां है?

उत्तर: भारतीय रेलवे के 50 प्रतिशत से अधिक कोचों का उत्पादन करने वाली रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में है।

प्रश्न 11: गुजरात भारतीय रेलवे के किस रेलवे जोन के अंतर्गत आता है?

उत्तर: गुजरात भारतीय रेलवे के पश्चिमी रेलवे जोन के अंतर्गत आता है।

प्रश्न 12: गुजरात के किस शहर में भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान स्थित है?

उत्तर: गुजरात के वडोदरा में।

प्रश्न 13: भारतीय रेलवे के पहले 9,000 एचपी लोकोमोटिव इंजन का उद्घाटन कहां किया गया?

उत्तर: भारतीय रेलवे के पहले 9,000 एचपी लोकोमोटिव इंजन का उद्घाटन गुजरात में किया गया।

प्रश्न 14: भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कौन-सा है?

उत्तर: घुम स्टेशन भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है।

प्रश्न 15: भारतीय रेलवे का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कौन-सा है?

उत्तर: गुजरात का इब रेलवे स्टेशन भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कहा जाता है।

प्रश्न 16: भारतीय रेलवे का लोगो (Logo) किस वर्ष अपनाया गया था?

उत्तर: भारतीय रेलवे का आधिकारिक प्रतीक चिन्ह वर्ष 1951 में अपनाया गया था।

प्रश्न 17: भारतीय रेलवे में कितने ज़ोन हैं?

उत्तर: भारतीय रेलवे में कुल 18 जोन हैं।

प्रश्न 18: भारत का पहला मेट्रो रेल सिस्टम किस शहर में शुरू हुआ था?

उत्तर: भारत का पहला मेट्रो रेल सिस्टम 1984 में कोलकाता में शुरू हुआ था।

प्रश्न 19: भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण कब हुआ?

उत्तर: भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण 1950 में हुआ था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen + 20 =