Rashifal Shukra rashi parivartan 2025 Horoscope Venus Transit in Libra lucky zodiac signs bhavishyafal 2 नवंबर से मेष समेत इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, शुक्र करेंगे तुला गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

0
21
Advertisement


संक्षेप: Shukra Gochar Tula Rashi Mein: नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए शुक्र गोचर के प्रभाव से शुभ रहने वाला है। शुक्र नवंबर में अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे और कुछ राशियों को लाभकारी परिणाम प्रदान करेंगे।

Shukra Tula Rashi Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव व ऐश्वर्य का कारक माना गया है। शुक्र समय-समय पर अपनी राशि में बदलाव करते रहते हैं। शुक्र राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। 2 नवंबर 2025, रविवार को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे और 25 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र के तुला गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुक्र राशि परिवर्तन से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, इन राशियों को प्रोफेशनल व व्यावसायिक उन्नति मिलने के साथ धन की स्थिति बेहतर हो सकती है। जानें शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ और क्या फल मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। इस समय आपके लिए यात्राएं लाभकारी रहेंगी। नौकरी में अच्छे प्रस्ताव या प्रपोजल मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की बजत करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:2-8 नवंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां या भूमिका मिल सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। धन-संपदा में वृद्धि होगी। कमाई के नए साधन बनेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का तुला गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन पहले से बेहतर होगा। धन आगमन के नए-नए स्रोत सामने आएंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:साल के आखिरी में गुरु इन 5 राशियों पर होंगे मेहरबान, मिथुन गोचर करेगा कमाल

4. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। इस समय आप धन की स्थिति में सुधार देखेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। करियर व कारोबार के लिहाज से अच्छा समय रहने वाला है। वाणी प्रभावशाली रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति के संकेत हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven − 1 =